Sunny Deol ने साफ कहा- नहीं करूंगा Pan Masala Ad, जानिए किन सितारों ने भी ठुकराए ऐसे ऑफर

सनी देओल ने साफ कर दिया है कि वह पान मसाला या गुटखा जैसे उत्पादों का विज्ञापन कभी नहीं करेंगे। अभिनेता को ऐसे ऑफर मिलने के बावजूद वह अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं के कारण इन्हें ठुकराते हैं। जानिए सनी के अलावा किन बॉलीवुड सितारों ने भी ऐसे विज्ञापनों और करोड़ों की डील से दूरी बनाई।

Sunny Deol

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 17, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Sunny Deol: बॉलीवुड में सेलिब्रिटीज का किसी ब्रांड का विज्ञापन करना आम बात है। बड़े सितारों को कंपनियां अपने उत्पादों के प्रचार के लिए करोड़ों रुपये तक ऑफर करती हैं। हालांकि, कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जिन्होंने पान मसाला, गुटखा और सुपारी जैसे उत्पादों का प्रचार करने से साफ इनकार किया है। इन सितारों में सनी देओल से लेकर अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, कार्तिक आर्यन, अल्लू अर्जुन और यश जैसे नाम शामिल हैं। हाल ही में ‘बंटवारा 1947’ के अभिनेता सनी देओल ने भी स्पष्ट किया कि वह पान मसाला या गुटखा जैसे उत्पादों का विज्ञापन नहीं करेंगे।

Mukesh Khanna: ‘जन गण मन’ की जगह ‘वंदे मातरम’! मुकेश खन्ना ने उठाई

सनी देओल ने क्यों ठुकराए ऐसे विज्ञापन?

‘अनप्लग्ड शुभंकर’ शो में बातचीत के दौरान सनी देओल ने बताया कि उन्हें पान मसाला और गुटखा ब्रांड्स से विज्ञापन के ऑफर मिलते हैं, लेकिन वह इन्हें स्वीकार नहीं करते।अभिनेता के मुताबिक वह ऐसे किसी उत्पाद का प्रचार नहीं करना चाहते, जिस पर उन्हें खुद विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी पान मसाला या गुटखा का विज्ञापन करने के इच्छुक नहीं हैं।

अक्षय कुमार ने विज्ञापन के बाद मांगी थी माफी

अक्षय कुमार पहले शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन में नजर आए थे। इस विज्ञापन को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। बढ़ते विवाद के बाद अक्षय ने प्रशंसकों से माफी मांगी और ब्रांड से अपना संबंध खत्म करने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा था कि विज्ञापन से मिली अपनी फीस को नेक काम के लिए दान करेंगे।

रणवीर सिंह ने भी वापस किए पैसे

रणवीर सिंह भी पान मसाला से जुड़े एक विज्ञापन अभियान से अलग हो चुके हैं। उन्होंने बताया था कि शूटिंग के समय उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि विज्ञापन को सरोगेट एडवरटाइजिंग के तौर पर देखा जा सकता है। बाद में उन्होंने एंडोर्समेंट के लिए मिली रकम वापस कर दी थी।

अमिताभ बच्चन ने भी छोड़ा कैंपेन

अमिताभ बच्चन ने एक समय सिल्वर-कोटेड इलायची से जुड़े विज्ञापन में काम किया था। हालांकि, आलोचना के बाद उन्होंने खुद को उस कैंपेन से अलग कर लिया।

अनिल कपूर ने ठुकराया करोड़ों का ऑफर

अनिल कपूर को कथित तौर पर पान मसाला कंपनी की तरफ से करीब 10 करोड़ रुपये का विज्ञापन प्रस्ताव मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने इसे स्वीकार करने के बजाय तुरंत ठुकरा दिया। उनका मानना था कि कलाकारों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसे उत्पादों का प्रचार न करें, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

कार्तिक आर्यन ने सुपारी के ऑफर किए रिजेक्ट

कार्तिक आर्यन भी बता चुके हैं कि उन्होंने सुपारी और पान मसाला समेत कुछ ऐसे ब्रांड्स के ऑफर स्वीकार नहीं किए, जिनसे वह खुद को जोड़ना नहीं चाहते थे। उनका कहना था कि यह उनकी व्यक्तिगत सोच और ब्रांड चयन की प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं है।

अल्लू अर्जुन ने भी नहीं किया समझौता

‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन को कथित तौर पर एक फिल्म से जुड़ी ब्रांड प्लेसमेंट डील का ऑफर मिला था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ऑफर की रकम करीब 10 करोड़ रुपये थी, लेकिन अभिनेता ने इसे ठुकरा दिया।

आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी की ‘जन्नत 3’ पर बड़ा अपडेट, स्क्रिप्ट पर

यश ने भी ठुकराया बड़ा एंडोर्समेंट ऑफर

साउथ स्टार यश ने भी 2022 में पान मसाला और इलायची ब्रांड से जुड़ा करोड़ों रुपये का ऑफर स्वीकार नहीं किया था। उनकी एजेंसी ने कहा था कि अभिनेता ऐसे ब्रांड्स के साथ काम करना चाहते हैं, जिनकी सोच और नैतिक मूल्य उनके सिद्धांतों से मेल खाते हों। इस तरह इन सितारों ने मोटी रकम के बावजूद पान मसाला और गुटखा जैसे उत्पादों के प्रचार से दूरी बनाए रखने का फैसला किया।