Sunil Grover Viral Video: सुनील ग्रोवर अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और इसका शानदार उदाहरण हमें हर हफ्ते नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखने को मिलता है। इस बार उन्होंने ऐसा किरदार निभाया है जिसने सभी को हैरान कर दिया।
Aamir Khan Birthday: आमिर खान के बर्थडे पर सायरा बानो हुईं भावुक, शेयर की यादगार बातें
कादर खान के किरदार में सुनील ग्रोवर
आने वाले एपिसोड में जब निर्देशक डेविड धवन अपने बेटे वरुण धवन के साथ शो में शामिल होंगे, तब शो के कलाकार उनकी फिल्मों के किरदारों को निभाकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसी दौरान सुनील ग्रोवर ने फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के मशहूर किरदार कादर खान का रूप धारण किया। उनका लुक, आवाज और डायलॉग डिलीवरी इतनी सटीक रही कि दर्शक यह मानने लगे कि जैसे असली कादर खान ही मंच पर मौजूद हों।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सुनील ग्रोवर का यह एक्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही उनकी तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि उन्हें कादर खान की याद आ गई, तो किसी ने कहा कि यह किरदार सिर्फ सुनील ही निभा सकते हैं। वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा – “लोगों को AI से खतरा है, लेकिन AI को सुनील भाई से डर है।”
डेविड धवन की प्रतिक्रिया

सुनील ग्रोवर को इस अंदाज में देखकर खुद डेविड धवन भी भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि उन्हें कादर खान की याद ताजा हो गई। यह एक्ट न सिर्फ दर्शकों बल्कि शो में मौजूद मेहमानों को भी खूब पसंद आया।
पहले भी दिखा चुके हैं कमाल
यह पहली बार नहीं है जब सुनील ग्रोवर ने किसी दिग्गज कलाकार का किरदार निभाया हो। इससे पहले वे शो में आमिर खान के किरदार में भी नजर आए थे। उस एक्ट को भी उन्होंने इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग देखते ही रह गए। उनका वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।










