Sunidhi Chauhan Concert: बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान हाल ही में अहमदाबाद पहुंचीं, जहां उनके भव्य लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। इस म्यूजिकल नाइट में सुनिधि ने अपनी दमदार और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, पूरा माहौल तालियों और चीयर से गूंज उठा। उनकी सुरीली और शक्तिशाली आवाज़ ने ऐसा समां बांधा कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए।
अहमदाबाद के इस कॉन्सर्ट में सुनिधि की परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। फैंस ने उनकी एनर्जी, स्टेज प्रेजेंस और डांस मूव्स की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने तो उनकी तुलना इंटरनेशनल पॉप स्टार शकीरा तक से कर दी, जो उनके ग्लोबल लेवल की लोकप्रियता को दर्शाता है।
Grammy Winners 2026: केंड्रिक लैमर और लेडी गागा ने किया कमाल, यहां देखें पूरी लिस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कॉन्सर्ट के वीडियो
कॉन्सर्ट के बाद से ही कार्यक्रम से जुड़े कई वीडियो और क्लिप्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें सुनिधि की शानदार गायकी, दर्शकों के साथ उनका इंटरैक्शन और स्टेज पर उनकी जबरदस्त एनर्जी साफ नजर आ रही है। लेकिन इन्हीं वीडियोज़ में से एक वीडियो ऐसा भी है, जिसने बाकी सबका ध्यान पीछे छोड़ दिया। यह वीडियो सुनिधि और उनके एक खास फैन के बीच हुई बातचीत का है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।
Dhurandhar VS Border 2: धुरंधर या बॉर्डर 2, 9 दिनों में कौन बना सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म?
स्पेशल फैन से मुलाकात ने जीता सबका दिल

इस लाइव कॉन्सर्ट में सुनिधि का एक स्पेशल फैन भी मौजूद था, जिससे मिलने का मौका उन्हें मंच पर ही मिला। सुनिधि ने फैन का नाम लेते हुए कहा कि “आयुष, यहां आने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। यह मेरे लिए बेहद खास है।” सिंगर की यह बात सुनकर फैन काफी भावुक नजर आया। फैन ने सुनिधि को बताया कि कॉन्सर्ट के दौरान उसे थोड़ी परेशानी हुई क्योंकि आसपास बैठे लोग बार-बार खड़े होकर चीयर कर रहे थे, जिससे उसे स्टेज साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इस बात को सुनकर सुनिधि ने तुरंत बेहद संवेदनशील और दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया।
सुनिधि का दिल से किया गया खास वादा
फैन की परेशानी सुनते ही सुनिधि ने मुस्कुराते हुए कहा, “नेक्स्ट टाइम जब आप आएंगे, तो आपके लिए स्पेशल अरेंजमेंट करेंगे, ताकि आपको सब कुछ अच्छे से दिखे और कोई परेशानी न हो।” इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में “डील?” कहकर फैन से सहमति भी ली। फैन ने जवाब में कहा कि फिर तो उसे हर छह महीने में आना पड़ेगा। इस पर सुनिधि ने हंसते हुए कहा कि वह खुद को बहुत लकी महसूस कर रही हैं और जल्द मिलने का वादा किया। बातचीत के दौरान जब फैन ने पूछा कि कितने समय में मुलाकात होगी, तो सुनिधि ने कहा, “एक साल… एक साल के अंदर हम जरूर मिलेंगे।”










