Sunday Box Office: संडे को बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘हनुमान अंश’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी बटोरे करोड़ों

संडे बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचा। ‘हनुमान अंश’ ने सातवें रविवार को शानदार कलेक्शन करते हुए अपनी पकड़ मजबूत रखी, जबकि ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी तीसरे रविवार को दमदार कमाई की। वहीं ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई पर भी नजरें टिकी रहीं।

संडे को बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘हनुमान अंश’

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 21, 2026

Sunday Box Office: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। 18 सितंबर को करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की दायरा कुणाल खेमू की वाइब और हॉलीवुड फिल्म रेसिडेंट एविल रिलीज हुई। दूसरी ओर, पहले से सिनेमाघरों में चल रहीं ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को इन फिल्मों के कलेक्शन में अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की।

Presley Gerber Death : प्रेस्ली गर्बर का 27 साल की उम्र में निधन, सिंडी क्रॉफोर्ड

‘दायरा’ की कमाई में नहीं आया बड़ा उछाल

‘दायरा’ की कमाई में नहीं आया बड़ा उछाल
‘दायरा’ की कमाई में नहीं आया बड़ा उछाल

आपको बता दें कि, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा ने 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही। पहले दिन इसने करीब 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली सुधार देखने को मिला और कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं रविवार को भी शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने करीब 1.75 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह तीन दिनों में ‘दायरा’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 4.50 करोड़ रुपये हो गया है।

‘वाइब’ ने रविवार को पकड़ी रफ्तार

‘वाइब’ ने रविवार को पकड़ी रफ्तार
‘वाइब’ ने रविवार को पकड़ी रफ्तार

कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव की फिल्म ‘वाइब’ ने भी शुरुआत में धीमी रफ्तार दिखाई। फिल्म ने पहले दिन करीब 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी।शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई और दूसरे दिन इसने करीब 2.65 करोड़ रुपये जुटाए। रविवार को फिल्म की कमाई और बेहतर रही। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार तीसरे दिन ‘वाइब’ ने करीब 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की तीन दिनों की भारत में कुल नेट कमाई करीब 7.45 करोड़ रुपये हो गई है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तीसरे रविवार को किया कमाल

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस सफर भी मजबूत बना हुआ है। फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार को करीब 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रविवार को फिल्म ने अपनी कमाई में और इजाफा किया। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही भारत में फिल्म का 17 दिनों का कुल नेट कलेक्शन करीब 215.70 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

‘हनुमान अंश’ ने सातवें रविवार को मचाई धूम

‘हनुमान अंश’ ने सातवें रविवार को मचाई धूम
‘हनुमान अंश’ ने सातवें रविवार को मचाई धूम

लंबे समय से सिनेमाघरों में मौजूद ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन अभी भी चर्चा में है। फिल्म को रिलीज हुए छह सप्ताह से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन रविवार को इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 44वें दिन यानी सातवें शनिवार को करीब 9.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद रविवार को कमाई में और बड़ा इजाफा हुआ। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 45वें दिन यानी सातवें रविवार को ‘हनुमान अंश’ ने करीब 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में 45 दिनों की कुल नेट कमाई करीब 271.88 करोड़ रुपये हो गई है। रविवार के आंकड़ों में ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने खास तौर पर मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया।

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में बड़ा ड्रामा, पहला एविक्शन और सलमान की