Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के रविवार वाले वीकेंड का वार एपिसोड में मनोरंजन के साथ-साथ जमकर विवाद और भावनात्मक पल देखने को मिले। सलमान खान ने जहां काजी तौकीर से जुड़ा एक मजाकिया लेकिन गंभीर मामला उठाया, वहीं घर के सदस्यों के बीच बहस भी देखने को मिली। इसके अलावा तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा शो में पहुंचे, जबकि मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। एपिसोड में सीजन का पहला एविक्शन भी हुआ।
Sofia Hayat Slams Salman Khan: ‘वीकेंड का वार’ के बाद सलमान पर
सलमान ने किया बीमारी का नाटक

वीकेंड का वार में सलमान खान ने सीने में दर्द होने का नाटक किया। कुछ समय के लिए घरवालों को लगा कि उनकी तबीयत खराब हो गई है। बाद में सलमान ने बताया कि वह जानबूझकर ऐसा कर रहे थे। उनका मकसद काजी तौकीर की उस हरकत को सामने लाना था, जिसमें मनोरंजन के लिए बीमारी का बहाना बनाने की बात सामने आई थी। सच्चाई सामने आने के बाद घर के माहौल में बदलाव आ गया। आम्रपाली भावुक होकर रोने लगीं। सलमान ने इस तरह की हरकत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर भविष्य में किसी को वास्तव में मदद की जरूरत होगी तो ऐसी घटनाओं के कारण लोग गंभीर स्थिति को भी मजाक समझ सकते हैं।
यंग डीएसए से एमसी स्टेन को लेकर सवाल

शो में मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे अपने नए कार्यक्रम ‘पति पत्नी और पंगा’ के प्रचार के लिए पहुंचे। इस दौरान मुनव्वर ने यंग डीएसए से एमसी स्टेन की नकल करने से जुड़े सवाल पर बात की। यंग डीएसए ने कहा कि अगर लोग ऐसा कह रहे हैं तो उन्हें कहने दिया जाए, क्योंकि वह खुद को किसी और की तरह पेश नहीं कर रहे हैं। बातचीत के दौरान मुनव्वर ने भी इस मुद्दे पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की।
रीति तिवारी और काजी के बीच बढ़ा विवाद
काजी तौकीर को लेकर घर में पहले से चल रही नाराजगी उस वक्त और बढ़ गई, जब रीति तिवारी के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर नाराजगी जाहिर की और मामला काफी गर्म हो गया। रीति ने काजी पर गंभीर टिप्पणी की, जिसके बाद काजी ने भी विरोध जताया। बहस बढ़ने के बाद रीति ने अपने शब्दों के लिए माफी मांग ली और मामला कुछ समय बाद शांत हुआ।
सलमान ने शादी और बच्चों पर दिया जवाब
तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म ‘वन’ के प्रचार के लिए शो में पहुंचे। बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने सलमान खान से शादी और बच्चों को लेकर सवाल किया। सलमान ने कहा कि शादी और बच्चे अच्छी चीज हैं, लेकिन फिलहाल वह इस दिशा में आगे बढ़ने का विचार नहीं रखते। इसके बाद तमन्ना से भी उनके रिश्ते की स्थिति के बारे में पूछा गया, जिस पर अभिनेत्री ने कहा कि फिलहाल उन्हें कोई साथी नहीं मिल रहा है।
तमन्ना को पसंद आए काजी

तमन्ना भाटिया ने बताया कि वह ‘बिग बॉस 20’ देखती हैं और उन्हें काजी तौकीर का अंदाज पसंद आता है। उन्होंने काजी के हुक स्टेप की भी तारीफ की और शो में उनसे वह स्टेप सीखा। तमन्ना ने काजी को रियल स्टार भी बताया।
रोहैद खान हुए घर से बाहर
वीकेंड का वार का सबसे बड़ा फैसला पहला एविक्शन रहा। इस सप्ताह आसिफ खान, स्काउट यानी तन्मय और रोहैद खान नॉमिनेशन में थे। नॉमिनेशन से जुड़ी चर्चा के बाद इन सदस्यों पर कार्रवाई हुई थी। आखिरकार रोहैद खान को शो से बाहर होना पड़ा। इसके साथ ही ‘बिग बॉस 20’ को अपना पहला एविक्टेड कंटेस्टेंट मिल गया।
Katrina Kaif Trolling: कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर भड़की राखी सावंत, ट्रोलर्स










