Sofia Hayat Slams Salman Khan: ‘वीकेंड का वार’ के बाद सलमान पर सोफिया हयात का निशाना, बोली- ‘पाखंडी’

सलमान खान के ‘वीकेंड का वार’ में बॉडी शेमिंग और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के खिलाफ बोलने के बाद सोफिया हयात ने उन पर निशाना साधा। सोफिया ने Bigg Boss 7 के दौरान अपने कथित अनुभव का जिक्र करते हुए सलमान को ‘पाखंडी’ कहा और उनके मौजूदा बयान पर सवाल उठाया।

Sofia Hayat Slams Salman Khan

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 20, 2026

Sofia Hayat Slams Salman Khan: ‘बिग बॉस’ से जुड़ा एक पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट, मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात ने सलमान खान के हालिया बयान पर सवाल उठाते हुए उन पर निशाना साधा है। दरअसल, ‘वीकेंड का वार’ के दौरान सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लोगों की उम्र, लुक और वजन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर की थी। इसी बयान के बाद सोफिया हयात ने अपने पुराने अनुभव का जिक्र किया।

Bigg Boss Weekend Ka Vaar में सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

Sofia Hayat Slams Salman Khan

बताते चले कि, ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान स्काउट को सोशल मीडिया ट्रोलिंग के मुद्दे पर समझाते नजर आए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की उम्र, वजन या उसके लुक को लेकर उसे निशाना बनाना सही नहीं है। इसी दौरान उन्होंने बिना नाम लिए कटरीना कैफ के बढ़े हुए वजन को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर भी नाराजगी जताई। सलमान ने अपने और सोहेल खान को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का भी जिक्र किया।

उम्र और बॉडी शेमिंग पर सलमान खान का तीखा रिएक्शन

सोशल मीडिया ट्रोलर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सलमान खान ने अपने लुक और उम्र को लेकर होने वाली टिप्पणियों का भी जिक्र किया। गुस्से में उन्होंने अपनी टी-शर्ट और टोपी उतारकर ट्रोलर्स को चुनौती देने वाले अंदाज में कहा कि हां, वह बूढ़े हो गए हैं और अब उन्हें ट्रोल किया जाए। इस दौरान उनका पूरा फोकस उम्र, वजन और शारीरिक बनावट को लेकर की जाने वाली ऑनलाइन ट्रोलिंग पर था।

सोफिया हयात ने सलमान खान को क्यों कहा ‘पाखंडी’?

Sofia Hayat Slams Salman Khan

आपको बता दे कि, सलमान खान के इस बयान के बाद सोफिया हयात ने 20 सितंबर को X पर ‘वीकेंड का वार’ का वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान पर गंभीर सवाल उठाए। सोफिया ने अपने पोस्ट में दावा किया कि जब वह ‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा थीं, तब सलमान खान ने उनके लुक और शरीर को लेकर टिप्पणियां की थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उस दौरान सलमान ने गौहर खान के शरीर की तारीफ की थी।

Bigg Boss 7 का पुराना अनुभव फिर चर्चा में

सोफिया हयात ने अपने पुराने अनुभव का हवाला देते हुए सलमान खान के मौजूदा रुख पर सवाल खड़ा किया। उनका कहना है कि जब वह बिग बॉस 7 में थीं, तब उन्होंने सलमान की ओर से अपने शरीर और चेहरे को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणियां महसूस की थीं। सोफिया ने इसी पुराने अनुभव को आधार बनाकर सलमान के मौजूदा बयान में कथित विरोधाभास की ओर इशारा किया।

सलमान खान के ‘दोहरे रवैये’ पर सोफिया का सवाल

सोफिया हयात ने सलमान के बॉडी शेमिंग के खिलाफ बोलने को उनके पुराने व्यवहार से जोड़ते हुए सवाल उठाया। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने सलमान को ‘पाखंडी’ और ‘बेवकूफ’ जैसे शब्दों से संबोधित किया। हालांकि, सोफिया द्वारा किए गए ये आरोप उनके व्यक्तिगत अनुभव और दावे के तौर पर सामने आए हैं।

ट्रोलिंग के मुद्दे पर सलमान खान को मिला फैंस का समर्थन

वहीं, ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान के अंदाज पर कई फैंस ने उनकी तारीफ भी की। सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने उनके ट्रोलर्स को दिए जवाब को पसंद किया और कहा कि उन्होंने उम्र और शारीरिक बनावट को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का सीधे सामना किया। कुछ यूजर्स ने उनके इस अंदाज को उनके पुराने तेवर से भी जोड़ा।

सोफिया हयात बनाम सलमान खान

Sofia Hayat Slams Salman Khan

सलमान खान के बॉडी शेमिंग और ऑनलाइन ट्रोलिंग के खिलाफ दिए बयान के बीच सोफिया हयात की प्रतिक्रिया ने बिग बॉस 7 से जुड़े पुराने विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है। एक तरफ सलमान सोशल मीडिया पर किसी के लुक, उम्र और वजन को लेकर टिप्पणी करने के खिलाफ नजर आए, वहीं दूसरी तरफ सोफिया ने अपने पुराने अनुभव का हवाला देकर उनके रुख पर सवाल उठाया है। अब सोशल मीडिया पर दोनों बयानों को लेकर चर्चा तेज है।