सूर्य-चंद्रमा बनाएंगे दुर्लभ राजयोग, इन पांच राशियों की चमकेगी किस्मत

16 जुलाई 2026 को ज्योतिष की दुनिया में एक बेहद दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटना घटने जा रही है. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य और मन के कारक चंद्रमा एक-दूसरे की राशियों में प्रवेश करके एक बेहद शक्तिशाली परिवर्तन राजयोग का निर्माण करेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई को सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, वहीं ठीक इसी समय चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे. जब दो मित्र ग्रह एक-दूसरे के घर में बैठकर एक-दूसरे को शक्ति प्रदान करते हैं, तो इसे ज्योतिष में महाभाग्यशाली

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 14, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

16 जुलाई 2026 को ज्योतिष की दुनिया में एक बेहद दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटना घटने जा रही है. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य और मन के कारक चंद्रमा एक-दूसरे की राशियों में प्रवेश करके एक बेहद शक्तिशाली परिवर्तन राजयोग का निर्माण करेंगे.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई को सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, वहीं ठीक इसी समय चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे. जब दो मित्र ग्रह एक-दूसरे के घर में बैठकर एक-दूसरे को शक्ति प्रदान करते हैं, तो इसे ज्योतिष में महाभाग्यशाली योग माना जाता है. सूर्य-चंद्रमा के इस अनोखे परिवर्तन योग के कारण कुछ विशेष राशियों के जीवन में तरक्की, मान-सम्मान और धन लाभ के नए द्वार खुलने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस राजयोग से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है.

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य और चंद्रमा का यह गोचर सुख-सुविधाओं और करियर में बड़ी सफलता लेकर आ रहा है. प्रॉपर्टी, वाहन या नया मकान खरीदने के मजबूत योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे, जिससे पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे. माता के सहयोग से धन लाभ हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन योग किसी वरदान से कम नहीं होगा. सूर्य आपके लग्न भाव में होंगे और आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा धन भाव में बैठकर एक-दूसरे को देख रहे होंगे. आपके मान-सम्मान और सामाजिक दायरे में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. समाज या कार्यस्थल पर आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी.

सिंह राशि (Leo)
चूंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए यह समय आपके व्यक्तित्व को निखारने वाला रहेगा. आपके आत्मविश्वास में गजब की वृद्धि होगी. पुराने समय से अटके हुए काम अचानक पूरे होने लगेंगे. आर्थिक मोर्चे पर आपको गुप्त धन या पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है. सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन योग भाग्य का भरपूर साथ दिलाने वाला साबित होगा. जो लोग लंबे समय से विदेश यात्रा या सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे थे, उनकी इच्छा पूरी होगी. बिजनेस में कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय मुनाफा देने वाला रहेगा. आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और समाज में प्रतिष्ठा स्थापित होगी.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय शिक्षा, संतान और आर्थिक उन्नति के लिहाज से बेहद शानदार रहने वाला है. विद्यार्थियों के लिए यह समय स्वर्णिम रहेगा, किसी प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है. प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. अचानक नए स्रोतों से धन का आगमन होगा, जिससे बैंक बैलेंस मजबूत होगा.

2