Subhas Chandra Bose Jayanti: नेताजी के शौर्य और देशभक्ति को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

आज पूरे देश में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इस अवसर पर CM योगी आदित्यनाथ और डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Subhas Chandra Bose Jayanti

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 23, 2026

Subhas Chandra Bose Jayanti: आज पूरे देश में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। केंद्र सरकार हर वर्ष उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाती है। जनवरी 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे औपचारिक रूप से पराक्रम दिवस घोषित किया था। इस अवसर पर देश के तमाम राज्यों में नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है और उनके जीवन व संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की जा रही है।

Netaji Jayanti 2026: नेताजी जयंती पर ममता का बड़ा धमाका, SIR को बताया ‘चोर दरवाजा’, नागरिकता पर केंद्र को ललकारा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं

Subhas Chandra Bose Jayanti
सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से नेताजी को याद किया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा कि भारत माता के सच्चे सपूत, जिन्होंने “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का महाघोष दिया, नेताजी ने आज़ाद हिन्द फौज की स्थापना करके स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनके शौर्य, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति नि:स्वार्थ समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं भी दी और कहा कि ऐसे महान राष्ट्रभक्तों की प्रेरणा हमें सदा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रखती है। उनके नेतृत्व और अदम्य साहस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नए आयाम स्थापित किए।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी किया नमन

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज नेताजी को स्मरण करना केवल उनके बलिदान को याद करने का दिन नहीं, बल्कि यह हमें राष्ट्रहित, एकता और सेवा भाव के संकल्प को फिर से जीवित करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि नेताजी की प्रेरणा आज भी हर भारतीय से यही कहती है कि स्वतंत्रता की रक्षा उतनी ही पवित्र है, जितनी स्वतंत्रता की प्राप्ति।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि हमें नेताजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

नेताजी की जयंती का महत्व

Subhas Chandra Bose Jayanti
सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन साहस, पराक्रम और देशभक्ति का जीवंत उदाहरण है। उनकी जयंती पर देशभर में उनके संघर्ष, उनकी दूरदर्शिता और आजाद हिन्द फौज की भूमिका को याद किया जाता है। पराक्रम दिवस न केवल उनके शौर्य को मान्यता देने का दिन है, बल्कि यह हमें प्रेरित करता है कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।

देश के तमाम राज्यों में आज समारोहों का आयोजन, परेड, स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर श्रद्धांजलि संदेश साझा किए जा रहे हैं। यह दिन हर भारतीय को नेताजी के अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण की याद दिलाता है और हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहने की प्रेरणा देता है।

हरियाणा में मौसम का मिजाज बिगड़ा, 12 जिलों में बारिश, सिरसा में ओले, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट