विवाहिता की दहेज़ हत्या में दारोगा गिरफ्तार और पति फरार

नयागांव. सोनपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या–17 स्थित हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के कोइरी पट्टी में विवाहिता सरिता प्रकाश उर्फ सुबु की संदिग्ध मौत का मामला अब पूरी तरह दहेज हत्या कांड के रूप में सामने आ चुका है।  इस सनसनीखेज मामले में हरिहरनाथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिता के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी इस मामले में मृतका के पिता जयप्रकाश महतो, निवासी सोनपुर चिड़िया बाजार कोइरी पट्टी ने 17 जनवरी को हरिहरनाथ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नयागांव.

सोनपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या–17 स्थित हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के कोइरी पट्टी में विवाहिता सरिता प्रकाश उर्फ सुबु की संदिग्ध मौत का मामला अब पूरी तरह दहेज हत्या कांड के रूप में सामने आ चुका है।  इस सनसनीखेज मामले में हरिहरनाथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पिता के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
इस मामले में मृतका के पिता जयप्रकाश महतो, निवासी सोनपुर चिड़िया बाजार कोइरी पट्टी ने 17 जनवरी को हरिहरनाथ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में वैशाली जिले के करताहा बुजुर्ग गांव निवासी स्वर्गीय रघुनाथ सिंह के पुत्र सत्येंद्र कुमार (पति) के अलावा उसके भाई जीतन सिंह, तथा उनकी पत्नी पड़ोसी रीना देवी समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही सरिता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी प्रताड़ना के चलते उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

आधी रात को स्कॉर्पियो, सुबह मिली लाश
परिजनों के अनुसार 16 जनवरी की रात करीब 12:38 बजे एक काले रंग की स्कॉर्पियो से सरिता को उसके मायके सोनपुर लाया गया। गाड़ी स्टार्ट हालत में ही रही, चालक अंदर बैठा रहा और एक व्यक्ति उतरकर सरिता को सड़क किनारे उसके मायके के सामने रखकर फरार हो गया। सुबह जब परिजन बाहर निकले तो घर के ठीक सामने दरवाजे के पास सरिता का शव पड़ा मिला। उसके गले पर गहरे दबाव के निशान थे, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होती है।

पुलिस स्टीकर वाली गाड़ी से बढ़ा शक
परिजनों ने बताया कि स्कॉर्पियो पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था, जिससे शक और गहरा गया। इसी कड़ी में जांच आगे बढ़ी और मामला खाकी तक पहुंच गया।

जांच में सामने आए अहम साक्ष्य
हरिहरनाथ थाना अध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। आरोपी दारोगा से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार इस कांड में अब तक एक आरोपी और दो अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मृतका का पति सत्येंद्र कुमार फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

सीसीटीवी और साजिश की परतें खुलेंगी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। यह मामला अब केवल एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि दहेज, सत्ता और वर्दी के दुरुपयोग से जुड़ा एक हाई-प्रोफाइल हत्याकांड बनता जा रहा है।

Leave a Comment

2