एआई का उपयोग समस्या के समाधान के लिए करें विद्यार्थी: प्रभात मलिक

रायपुर. भारत बनेगा एआई में अग्रणी राष्ट्र: प्रो. ओ.पी. व्यास विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजिटल इंडिया की प्रमुख पहलों से अवगत कराने के लिए आज यहाँ नवा रायपुर स्थित ट्रिपल आई.टी. के सभागार में एक दिवसीय डिजिटल इंडिया जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न हुई। यह कार्यशाला नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय भारत एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रोफेसर ओम प्रकाश व्यास, डायरेक्टर ट्रिपल आईटी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में अत्यंत तीव्र गति से परिवर्तित टेक्नॉलॉजी के इस दौर में

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायपुर.

भारत बनेगा एआई में अग्रणी राष्ट्र: प्रो. ओ.पी. व्यास

विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजिटल इंडिया की प्रमुख पहलों से अवगत कराने के लिए आज यहाँ नवा रायपुर स्थित ट्रिपल आई.टी. के सभागार में एक दिवसीय डिजिटल इंडिया जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न हुई। यह कार्यशाला नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय भारत एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की गई।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रोफेसर ओम प्रकाश व्यास, डायरेक्टर ट्रिपल आईटी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में अत्यंत तीव्र गति से परिवर्तित टेक्नॉलॉजी के इस दौर में विद्यार्थियों को बदलती तकनीक से अवगत करना हमारे लिए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है। प्रोफेसर व्यास ने बताया कि एआई सिर्फ चौट-बॉट तक सीमित नहीं रहेगा भविष्य में एआई एजेंट विकसित हो रहा है जो कि स्वतः निर्णय लेकर समस्याओं का समाधान प्रदान करेगा। प्रोफेसर व्यास ने बताया कि वर्तमान में एआई का ज्यादातर उपयोग विकसित राष्ट्रों में किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत भारत एआई में अग्रणी राष्ट्र अवश्य बनेगा।

 कार्यशाला को संबोधित करते हुए चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   प्रभात मलिक ने कहा कि एआई का उपयोग अपने अध्ययन तक सीमित न करते हुए स्टार्टअप, इनोवेशन के लिए किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को अपने इनोवेशन स्किल से समस्या के समाधान नवीन उपाय मिले और नए तरीके से सोचने की क्षमता में वृद्धि हो। यह क्षमता अध्ययन उपरांत संबंधित इंडस्ट्रीज़ में सही फील्ड के चयन और प्रोफेशनल कैरियर के विकास में सहायता प्रदान करेगी।   प्रभात मलिक ने विद्यार्थियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि चिप्स में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया जा सकता है।

 आईआईएसईआर डाटा साइंस सेंटर, मोहाली के सलाहकार   अतुल त्रिपाठी ने युवा इंजीनियर्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा देश को तकनीकी रुप से सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए नवीन सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि देश के डिफेंस सिस्टम मज़बूत बनाने के लिए नवीन प्रौद्योगिक के उपयोग द्वारा नवाचार की दिशा में कदम बढ़ाएं।
  
उल्लेखनीय है कि यह कार्यशाला तीन सत्रों में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रोफेसर ओम प्रकाश व्यास और चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   प्रभात मलिक के साथ-साथ ट्रिपल आईटी अकादमिक शाखा के डीन प्रोफेसर  निवास के. जी., चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी   मयंक अग्रवाल, एआई साइंटिस्ट   हर्षित कुमार, आईआईटी के डॉ. सौम्यजीत प्रमाणिक, चिप्स के संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी   अनुपम आशीष टोप्पो और एन. ई. जी. डी. भारत सरकार के प्रतिनिधि डॉ. आशीष जायसवाल भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न तकनीकी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Leave a Comment

2