बार चुनाव 2026 के लिए सख्त नियम लागू, फीस भुगतान अनिवार्य, 2 मई तक आपत्तियां जमा करें

चंडीगढ़  हरियाणा और यूटी चंडीगढ़ की बार एसोसिएशनों के चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार वोटर लिस्ट से संबंधित प्रक्रियाएं तय समय सीमा में पूरी की जाएगी। पात्र मतदाताओं की सूची भेजने, फीस जमा कराने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए अलग-अलग तारीखें निर्धारित की गई हैं। शेड्यूल के मुताबिक बार एसोसिएशनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने सदस्यों के बकाया शुल्क का भुगतान समय पर सुनिश्चित करें और बैंक अकाउंट-क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था करे, यदि किसी सदस्य द्वारा चेक के माध्यम से भुगतान किया जाता है,

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 7, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

चंडीगढ़ 

हरियाणा और यूटी चंडीगढ़ की बार एसोसिएशनों के चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार वोटर लिस्ट से संबंधित प्रक्रियाएं तय समय सीमा में पूरी की जाएगी। पात्र मतदाताओं की सूची भेजने, फीस जमा कराने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए अलग-अलग तारीखें निर्धारित की गई हैं।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

शेड्यूल के मुताबिक बार एसोसिएशनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने सदस्यों के बकाया शुल्क का भुगतान समय पर सुनिश्चित करें और बैंक अकाउंट-क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था करे, यदि किसी सदस्य द्वारा चेक के माध्यम से भुगतान किया जाता है, तो वह 16 अप्रैल 2026 से पहले क्लियर होना अनिवार्य होगा, अन्यथा सदस्यता संदिग्ध मानी जा सकती है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पात्र मतदाताओं की सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 2 मई 2026 को शाम 4 बजे तक तय की गई है। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों का निपटारा 8 मई 2026 तक किया जाएगा। प्रशासन ने सभी बार एसोसिएशनों से कहा है कि वे समय सीमा का कड़ाई से पालन करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

Leave a Comment