लूटकांड में लापरवाही पर सख्ती, 52 लाख की वारदात में थाना प्रभारी पर एसपी का प्रहार

सीतापुर यूपी के सीतापुर में सेवानिवृत्त लेखपाल के परिवार को बंधक बना कर 52 लाख की लूट के मामले में एसपी ने ऐक्शन लिया है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने घटना के चार दिन बाद तालगांव थाना प्रभारी आशीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। यूपी के सीतापुर में तालगांव में सेवानिवृत्त लेखपाल के परिवार को बंधक बना कर 52 लाख की लूट के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अब तक एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है पर किसी सटी नतीजे पर नही पहुंच सकी है।

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सीतापुर
यूपी के सीतापुर में सेवानिवृत्त लेखपाल के परिवार को बंधक बना कर 52 लाख की लूट के मामले में एसपी ने ऐक्शन लिया है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने घटना के चार दिन बाद तालगांव थाना प्रभारी आशीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

यूपी के सीतापुर में तालगांव में सेवानिवृत्त लेखपाल के परिवार को बंधक बना कर 52 लाख की लूट के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अब तक एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है पर किसी सटी नतीजे पर नही पहुंच सकी है। लापरवाही बरतने पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने घटना के चार दिन बाद तालगांव थाना प्रभारी आशीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय को अब तालगांव थाने की कमान सौंपी गई है।

तालगांव के रसूलपुर स्थित सेवानिवृत्त लेखपाल अमर सिंह के घर में शनिवार देर रात नकाबपोश बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने घर में मौजूद पांच सदस्यों को बंधक बना लिया था। बदमाशों ने घर का कोना-कोना खंगाला था। बदमाशों ने महिलाओं के जेवर उतरवाने के साथ 52 लाख की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। जाते वक्त बदमाशों ने पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। रविवार सुबह आईजी रेंज लखनऊ किरण एस घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे थे। आईजी ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ की थी।

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आठ टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। इस मामले में तालगांव थाना प्रभारी आशीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय को अब तालगांव थाना प्रभारी बनाया गया है।
आठ टीमें बदमाशों की तलाश में दे रहीं दबिश

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लूटपाट की घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है। अंदेशा है कि परिवार का कोई करीबी भी वारदात में शामिल है। बदमाशों को पहले से अंदाजा था कि किस कमरे में कौन रहता है। किस जगह कीमती सामान रखा है। कुछ दिन पहले ही बैंक से पैसा निकालकर भी लाए हैं। पुलिस कई अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस की आठ टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

 

Leave a Comment

2