Stocks to watch: भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। एनालिस्ट्स का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स 25,350 के अहम स्तर पर सेटल हुआ है और इसमें रिकवरी 25,600 के स्तर तक बढ़ सकती है। आज के कारोबार में ITC, वेदांता, पेटीएम, स्विगी, अक्जो नोबेल और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।
Gold Price Today: सोने की कीमतों में तेजी, डॉलर कमजोर होने से बढ़ा रेट
वेदांता लिमिटेड

माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड ने अपनी सब्सिडियरी हिंदुस्तान जिंक के ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। कंपनी 3.35 करोड़ शेयरों के बेस ऑफर के अलावा अतिरिक्त 1.4 करोड़ शेयर भी बेचेगी। इससे कुल ऑफर का आकार बढ़कर 4.75 करोड़ शेयर हो जाएगा, जो पेड-अप इक्विटी का 1.13 प्रतिशत है। इस कदम से वेदांता के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
अक्जो नोबेल इंडिया
पेंट इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी अक्जो नोबेल इंडिया लिमिटेड ने अपने नाम को बदलकर JSW डुलक्स करने का प्रस्ताव पास किया है। यह बदलाव कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की मंजूरी मिलने पर लागू होगा। इस घोषणा से कंपनी के शेयरों में आज गतिविधि बढ़ सकती है।
यूनाइटेड ब्रीवरीस
यूनाइटेड ब्रीवरीस ने कर्नाटक में Kingfisher Smooth लॉन्च किया है। यह नया प्रोडक्ट कंपनी के पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा और मेनस्ट्रीम स्ट्रॉन्ग बीयर की कैटेगरी में उसकी मौजूदगी को बढ़ाएगा। यह बीयर खासतौर पर उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो स्ट्रॉन्ग और स्मूथ स्वाद पसंद करते हैं।
लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी L&T के तिमाही नतीजे निवेशकों के लिए अहम रहेंगे। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 4.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। पिछले साल दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 3359 करोड़ रुपये था, जो इस बार घटकर 3215 करोड़ रुपये रह गया।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के रूप में धीरेंद्र जैन की नियुक्ति की है। उनकी नियुक्ति 1 फरवरी से प्रभावी होगी। अविनाश वसंत प्रभु के इस्तीफे के बाद यह बदलाव किया गया है।
क्यूपिड लिमिटेड
कंडोम ब्रांड क्यूपिड लिमिटेड को दो इन-विट्रो डायग्नॉस्टिक (IVD) प्रोडक्ट्स की मंजूरी मिली है। इनमें CupiKIT HIV 1&2 एंटीबॉडी टेस्ट किट और CupiKIT हेपेटाइटिस बी टेस्ट किट शामिल हैं। इन अप्रूवल्स के साथ कंपनी यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स बेच सकेगी।
RVNL और GPT Infra Projects

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और GPT Infra Projects के जॉइंट वेंचर को नॉर्दर्न रेलवे का एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिला है। 1201.35 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत बनारस के काशी रेलवे स्टेशन के पास मौजूदा मालवीय पुल से 50 मीटर नीचे एक रेल-कम-रोड पुल बनाया जाएगा। इसमें निचले डेक पर चार रेलवे ट्रैक और ऊपरी डेक पर छह-लेन की सड़क होगी।
तिमाही नतीजों पर नजर
आज कई बड़ी कंपनियां अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी। इनमें ITC, टाटा मोटर्स, स्विगी, केनरा बैंक, REC, पेटीएम, कोलगेट पामोलिव, अडानी पावर, ब्लू स्टार, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कोरोमंडल इंटरनेशनल, डाबर इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, KPIT टेक्नोलॉजीज, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, NTPC ग्रीन एनर्जी, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स, वेदांता और वोल्टास जैसी कंपनियां शामिल हैं।
आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी









