Stocks to Watch: शेयर बाजार में आज इन 7 स्टॉक्स पर रखें नजर, आ सकता है तेज मूव

10 मार्च को शेयर बाजार में Bajaj Finserv, Power Grid और Torrent Power जैसे स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। इन कंपनियों से जुड़े अहम कॉरपोरेट अपडेट और घोषणाओं के चलते ट्रेडिंग के दौरान इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 10, 2026

Stocks to Watch: सोमवार, 10 मार्च को शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर चर्चा में रह सकते हैं। अलग-अलग कंपनियों से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं, निवेश योजनाओं और कारोबारी समझौतों के कारण इन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। जिन प्रमुख कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी उनमें Bajaj Finserv, Power Grid, Dixon Technologies, Torrent Power, Arvind SmartSpaces और Hinduja Global Solutions जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा डेरिवेटिव सेगमेंट से जुड़ी नई घोषणा भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, दिल्ली-मुंबई समेत 10 शहरों में नए भाव

F&O सेगमेंट में जुड़ेंगे छह नए शेयर

Stocks to Watch
आज इन 7 स्टॉक्स पर रखें नजर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल से फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में छह नए शेयर शामिल किए जाएंगे। एक्सचेंज के मुताबिक अदाणी पावर, कोचीन शिपयार्ड, हुंडई मोटर इंडिया, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, निपॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट और विशाल मेगा मार्ट के शेयरों को डेरिवेटिव सेगमेंट में शामिल किया जाएगा। इस फैसले के बाद इन कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम और निवेशकों की रुचि बढ़ने की संभावना है।

Bajaj Finserv ने जारी किए बीमा प्रीमियम के आंकड़े

बजाज ग्रुप की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी Bajaj Finserv ने अपनी बीमा सहायक कंपनियों के प्रीमियम कलेक्शन से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी की सब्सिडियरी Bajaj Allianz General Insurance ने फरवरी 2026 में 1,094.04 करोड़ रुपये का ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम अंडरराइटन (GDPI) दर्ज किया है। इन आंकड़ों के बाद निवेशकों की नजर इस स्टॉक पर बनी रह सकती है।

Hinduja Global Solutions का यूपी में डिजिटल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट

Hinduja Global Solutions (HGS) ने जानकारी दी है कि उसकी ब्रॉडबैंड सहायक कंपनी OneOTT Intertainment Ltd ने State Transformation Commission के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता Project GANGA के तहत उत्तर प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। इस पहल का मकसद राज्य में इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं की पहुंच को मजबूत करना है।

Power Grid जुटाएगी 5,000 करोड़ रुपये

सरकारी बिजली क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Power Grid Corporation के बोर्ड ने Union Bank से अनसिक्योर्ड लोन के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर के लिए 234 करोड़ रुपये के निवेश को भी मंजूरी दी है।

कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी CTUIL में हिस्सेदारी GRID India को बेचने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा Power Grid ने Africa50 और Uganda Development Bank के साथ मिलकर युगांडा में ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए साझेदारी करने का फैसला भी लिया है।

Dixon Technologies को मिला ज्वाइंट वेंचर का मंजूरी

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Dixon Technologies को HKC Overseas Limited के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। इससे पहले अगस्त 2025 में दोनों कंपनियों के बीच शेयर सब्सक्रिप्शन और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट हुआ था।

इस समझौते के तहत Dixon Display Technologies Private Limited में HKC Overseas की 26 प्रतिशत और Dixon Technologies की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Torrent Power ने जारी किए 2,000 करोड़ रुपये के NCD

बिजली क्षेत्र की कंपनी Torrent Power ने निजी प्लेसमेंट के जरिए 2,000 करोड़ रुपये के Series-14 Non Convertible Debentures (NCDs) जारी किए हैं। इन डिबेंचर्स पर 7.97 प्रतिशत का कूपन रेट तय किया गया है। कंपनी ने यह फंड निजी प्लेसमेंट के माध्यम से जुटाया है।

Arvind SmartSpaces में हुई बड़ी ब्लॉक डील

रियल एस्टेट कंपनी Arvind SmartSpaces के शेयरों में 9 मार्च को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में HDFC Capital Affordable Real Estate Fund-1 ने कंपनी में अपनी 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 41 करोड़ रुपये में बेच दी।

ये शेयर Pirojsha Adi Godrej ने खरीदे। उन्होंने लगभग 8.2 लाख शेयर औसतन 498 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे। दिसंबर 2025 तक HDFC Capital Fund के पास कंपनी में लगभग 8.8 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इन सभी घटनाओं और घोषणाओं के चलते सोमवार को इन कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की विशेष दिलचस्पी देखने को मिल सकती है और बाजार में इन स्टॉक्स पर खास नजर बनी रह सकती है।

West Asia संकट का असर: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1353 अंक गिरा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।