Stock Market Today: शेयर बाजार की शुरूआत पॉजिटिव, सेंसेक्स 84,237 के पार

शेयर मार्केट में 10 फरवरी के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही, सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों हरे निशान पर ओपन हुए।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 10, 2026

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार, 10 फरवरी के कारोबारी दिन की शुरुआत मजबूत लहजे में की। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों हरे निशान पर ट्रेड करते हुए खुले। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 144.25 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,210.00 अंक पर ओपन हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने 55.35 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,922.65 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।

सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 193 अंक की तेजी के साथ 84,259 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 ने भी 61 अंक उछाल के साथ 25,929 के स्तर पर ट्रेड किया। यह संकेत देता है कि निवेशकों में सकारात्मक माहौल बना हुआ है और बाजार में उत्साह नजर आ रहा है।

Stocks to Watch: मंगलवार के दिन इन शेयरों में हो सकती है हलचल, यहां देखें

बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

Stock Market Today
शेयर बाजार की शुरूआत पॉजिटिव

आज के कारोबार में बीएसई के टॉप गेनर में एटरनल, टाइटन, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी शामिल रहे। वहीं टॉप लूजर में एचसीएल टेक, इंडिगो, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक शामिल थे।

सोमवार, 9 फरवरी का रिव्यू

सोमवार को भी बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 485.35 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,065.75 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 ने 173.60 अंक या 0.68 प्रतिशत की तेजी दर्ज करते हुए 25,867.30 के स्तर पर कारोबारी दिन समाप्त किया।

बीएसई बास्केट के टॉप गेनर में एसबीआई एन, टाइटन, टाटा स्टील और एटरनल रहे। वहीं टॉप लूजर में पावरग्रिड, आईटीसी, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल थे।

निफ्टी के सेक्टरल परफॉर्मेंस

निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो के शेयरों में तेजी देखने को मिली। बीएसई बास्केट में कुल 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि 8 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। यह दर्शाता है कि बाजार में व्यापक सुधार देखने को मिल रहा है।

निवेशकों का फोकस और आगे का रुझान

मंगलवार को बाजार की निगाह प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों, नए ऑर्डर, अधिग्रहण और नियामकीय मंजूरी पर रहेगी। इसके साथ ही, वैश्विक आर्थिक संकेतक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियां और विदेशी निवेश प्रवाह भी बाजार पर असर डाल सकते हैं।

Gold Rate Today: सोना और चांदी लगातार दूसरे दिन चमके, जानें 10 बड़े शहरों के भाव

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।