तरनतारन में मुठभेड़ से मचा हड़कंप, पुलिस और बदमाशों के बीच चली कई गोलियां

तरन तारन. सरहाली कलां में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पुल सूआ सरहाली कलां के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को दो गोलियां लगीं और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की पहचान इंदर उर्फ अजय पुत्र भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

तरन तारन.

सरहाली कलां में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पुल सूआ सरहाली कलां के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को दो गोलियां लगीं और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की पहचान इंदर उर्फ अजय पुत्र भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक PX-5 पिस्तौल और मोटरसाइकिल बरामद की है।

बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से चार मामले दर्ज हैं और वह कई फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने थाना सरहाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

2