स्टीवन स्पीलबर्ग बोले- ‘इंटरस्टेलर’ नोलन के हाथों में बनी बेहतर फिल्म

'इंटरस्टेलर' काफी पॉपुलर फिल्म है और दर्शकों द्वारा इस इसे काफी सराहा गया था। अब हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग ने हाल ही में फिल्म 'इंटरस्टेलर' को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन की तारीफ की और कहा कि फिल्म उनके हाथों में आने के बाद ‘काफी बेहतर’ बन गई। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा। स्टीवन ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा एक इंटरव्यू में स्टीवन स्पीलबर्ग ने बताया कि फिल्म के शुरुआती दौर में वह करीब एक साल तक इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मैं 'इंटरस्टेलर' के साथ एक साल तक जुड़ा रहा। मुझे

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 11, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

'इंटरस्टेलर' काफी पॉपुलर फिल्म है और दर्शकों द्वारा इस इसे काफी सराहा गया था। अब हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग ने हाल ही में फिल्म 'इंटरस्टेलर' को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन की तारीफ की और कहा कि फिल्म उनके हाथों में आने के बाद ‘काफी बेहतर’ बन गई। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

स्टीवन ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा
एक इंटरव्यू में स्टीवन स्पीलबर्ग ने बताया कि फिल्म के शुरुआती दौर में वह करीब एक साल तक इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मैं 'इंटरस्टेलर' के साथ एक साल तक जुड़ा रहा। मुझे यह बहुत दिलचस्प लगा। मैं जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी भी गया, जहां मैंने वैज्ञानिकों और एयरोस्पेस इंजीनियर्स से लंबी बातचीत की।’

उन्होंने आगे बताया कि जोनाथन नोलन ने फिल्म की शुरुआती स्क्रिप्ट पर काम किया था, लेकिन उनके निर्देशन में यह प्रोजेक्ट पूरी तरह बन नहीं पाया।

स्टीवन स्पीलबर्ग ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जोनाथन नोलन ने उनसे कहा था, ‘अगर आप यह फिल्म नहीं बनाएंगे, तो मैं जानता हूं कौन इसे बनाएगा- मेरा भाई क्रिस्टोफर नोलन।’

'इंटरस्टेलर' क्रिस नोलन के हाथों में बेहतर फिल्म बनी
स्टीवन ने आगे कहा, ‘जैसे ही मैंने यह फिल्म न बनाने का फैसला किया, क्रिस्टोफर नोलन ने तुरंत इसे संभाल लिया।’ नोलन की तारीफ करते हुए स्टीवन स्पीलबर्ग ने कहा, ‘'इंटरस्टेलर', क्रिस नोलन के हाथों में मुझसे कहीं बेहतर फिल्म बनी।’

साल 2014 में रिलीज हुई 'इंटरस्टेलर' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। क्रिस्टोफर नोलन ने भी हाल ही में फिल्म को लेकर कहा था कि समय के साथ 'इंटरस्टेलर' लोगों के दिलों को और ज्यादा छू रही है और इसकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है।

 

 

Leave a Comment

2