प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा उत्कृष्ट प्रशिक्षण का अवसर

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राज्य खेल अकादमियों एवं डे-बोर्डिंग योजनाओं के माध्यम से उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान के अंतर्गत विभिन्न खेल विधाओं के चयन ट्रायल्स निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में टेनिस एवं बैडमिंटन डे-बोर्डिंग योजना के चयन ट्रायल्स 17 एवं 18 जुलाई को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में किए जाएंगे। टेनिस डे-बोर्डिंग योजना के माध्यम से मिलेगा विशेषज्ञ प्रशिक्षण टैलेंट सर्च अभियान में होने वाले टेनिस डे-बोर्डिंग चयन

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 16, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

भोपाल 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राज्य खेल अकादमियों एवं डे-बोर्डिंग योजनाओं के माध्यम से उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान के अंतर्गत विभिन्न खेल विधाओं के चयन ट्रायल्स निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में टेनिस एवं बैडमिंटन डे-बोर्डिंग योजना के चयन ट्रायल्स 17 एवं 18 जुलाई को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में किए जाएंगे।

टेनिस डे-बोर्डिंग योजना के माध्यम से मिलेगा विशेषज्ञ प्रशिक्षण

टैलेंट सर्च अभियान में होने वाले टेनिस डे-बोर्डिंग चयन ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ियों को विभाग द्वारा संचालित डे-बोर्डिंग योजना के माध्यम से नियमित एवं वैज्ञानिक प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएँ, अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन तथा प्रतियोगी स्तर की तैयारी का अवसर दिया जाएगा। योजना प्रदेश की प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

बैडमिंटन डे-बोर्डिंग योजना के लिए भी होंगे चयन ट्रायल्स

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

इसी अवसर पर बैडमिंटन डे-बोर्डिंग योजना के लिए भी चयन प्रक्रिया होगी। योजना के अंतर्गत 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि 12 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय अथवा उससे उच्च प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, आधुनिक खेल अधोसंरचना तथा विशेषज्ञ कोचों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

टैलेंट सर्च 2026-27: प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए सुनहरा मंच

टैलेंट सर्च 2026-27 खेल एवं युवा कल्याण विभाग की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके माध्यम से प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें व्यवस्थित प्रशिक्षण एवं बेहतर खेल अवसरों से जोड़ा जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल्स में बड़ी संख्या में खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं और अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। विभाग का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन एवं संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।

खिलाड़ियों से सहभागिता की अपील

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने टेनिस एवं बैडमिंटन में रुचि रखने वाले पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर चयन ट्रायल्स में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग का विश्वास है कि टैलेंट सर्च 2026-27 प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने तथा उन्हें उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

2