SSC Exam 2026: आंध्र प्रदेश में पढ़ाई कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए एसएससी परीक्षा उनके शैक्षणिक जीवन का अहम चरण होती है। यह परीक्षा न केवल उनके स्कूल करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि आगे की पढ़ाई की दिशा भी तय करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए Directorate of Government Examinations Andhra Pradesh ने मार्च 2026 में आयोजित होने वाली एसएससी (Secondary School Certificate) सार्वजनिक परीक्षाओं से जुड़ी विस्तृत सूचना जारी की है। इसमें परीक्षा कार्यक्रम से लेकर एडमिट कार्ड जारी होने तक की जरूरी जानकारियां साझा की गई हैं।
अगर आप भी एसएससी परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे हैं, तो यहां जानिए परीक्षा तिथियां, हॉल टिकट जारी होने का समय और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया।
SSC GD 2026: SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा टली, जानें पूरी डिटेल
कब आयोजित होंगी एसएससी परीक्षाएं 2026?
आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, एसएससी पब्लिक एग्जाम 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है, जिससे छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इस बार एक महत्वपूर्ण बदलाव भी किया गया है। पहली बार छात्रों का नामांकन डेटा UDISE+ पोर्टल के माध्यम से संकलित किया गया है। इससे छात्रों की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से दर्ज किया गया है, जिससे भविष्य में त्रुटियों की संभावना कम होगी।
SSC 2026 का एडमिट कार्ड कब आएगा?

एसएससी परीक्षा 2026 का हॉल टिकट मार्च 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होगा, छात्र इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना हॉल टिकट के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
UP Board Exam 2026: सीसीटीवी की निगरानी में 53 लाख छात्र, नकल रोकने के लिए पुख्ता तैयारी
हॉल टिकट कहां से किया जा सकेगा डाउनलोड?
छात्र अपना एडमिट कार्ड Board of Secondary Education Andhra Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, स्कूल प्रशासन और छात्र निम्न माध्यमों से भी हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं, स्कूल लॉगिन पोर्टल, LEAP ऐप और व्हाट्सएप गवर्नेंस प्लेटफॉर्म ‘माना मित्रा’शामिल है। इन डिजिटल माध्यमों के जरिए हॉल टिकट प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
स्कूलों के लिए जारी दिशा-निर्देश
सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों के हॉल टिकट में दर्ज जानकारी का सावधानीपूर्वक सत्यापन करें। विशेष रूप से निम्न विवरणों की जांच अनिवार्य है:
- उपनाम (Surname)
- छात्र का पूरा नाम
- जन्म तिथि
इन जानकारियों का मिलान स्कूल रिकॉर्ड से किया जाना चाहिए। यदि किसी छात्र के विवरण में त्रुटि पाई जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 31 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक UDISE+ पोर्टल पर सुधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
CBSE 10th exam 2026: Vaibhav Suryawanshi परीक्षा से अनुपस्थित, प्रिंसिपल ने जताई उम्मीद
SSC हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

- एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “SSC Public Examination March 2026 Hall Ticket” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि या पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- सबमिट बटन दबाएं।
- स्क्रीन पर हॉल टिकट प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।









