SRH vs RCB: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। आज लीग स्टेज के आखिरी पड़ाव में दो महाशक्तियां— सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगी। दोनों ही धुरंधर टीमें पहले ही प्लेऑफ का टिकट कटा चुकी हैं, लेकिन आज की असली लड़ाई पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 (Top-2) में जगह बनाने की है।
पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आरसीबी फिलहाल 13 मैचों में 18 अंकों के साथ शीर्ष (Top) पर काबिज है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 13 मैचों में 16 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर बनी हुई है। दोनों ही टीमों के लिए लीग स्टेज का यह आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला है। अगर हैदराबाद आज बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करती है, तो उसके पास टॉप-2 में फिनिश करने का सुनहरा मौका होगा।
Asian Games Court Case : विनेश फोगाट को बाहर करने पर भड़का कोर्ट, कुश्ती महासंघ को लगाई कड़ी फटकार
बदले की आग में हैदराबाद
दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल 2026 के इस सीजन का आगाज भी इन्हीं दोनों टीमों की भिड़ंत के साथ हुआ था। उस शुरुआती मुकाबले में बेंगलुरु ने हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 202 रनों का बड़ा लक्ष्य बेहद आसानी से चेज कर लिया था।
अब लीग स्टेज के अपने आखिरी मैच में पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद अपनी उस पुरानी और करारी हार का बदला चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। कप्तान कमिंस की नजरें आरसीबी को मात देकर न सिर्फ पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाने पर होंगी, बल्कि प्लेऑफ से ठीक पहले टीम के मनोबल को सातवें आसमान पर पहुंचाने की भी होगी।
पिच रिपोर्ट
आज का यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (उप्पल) में खेला जाएगा।
बल्लेबाजों की ऐश: यहाँ की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। गेंद बल्ले पर सीधे आती है, जिससे रनों का अंबार लगना तय है। प्रशंसकों को एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
टॉस का बॉस: हालांकि मैच के दौरान ओस (Dew) का बहुत ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन इस मैदान के पुराने आंकड़ों को देखें तो यहाँ लक्ष्य का पीछा करना (Target Chase) ज्यादा आसान रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान बिना किसी हिचकिचाहट के पहले गेंदबाजी का फैसला चुन सकते हैं।
मैच प्रिडिक्शन
हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर इस मुकाबले को बेहद कड़ा और बराबरी का बता रहा है। दोनों टीमों की फॉर्म को देखते हुए मामला 50-50 का नजर आ रहा है। आरसीबी जहाँ अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं हैदराबाद घरेलू दर्शकों के सामने अजेय होना चाहेगी। हालांकि, टॉस की भूमिका अहम होगी और जो भी टीम बाद में बल्लेबाजी (चेज) करेगी, उसकी जीत की संभावना थोड़ी ज्यादा रहेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन (Probable Playing XI)
इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज मौजूद है। संभावित एकादश इस प्रकार हो सकती है:
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड/सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड।
Pak vs Aus 2026 : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम घोषित, मोहम्मद रिजवान बाहर










