Shiva Sharma Case: शिवा की मौत से पहले क्या हुआ था? मॉडल श्रद्धा दुबे से पूछताछ में सामने आए कई राज

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर अली की भूमिका जांच के घेरे में है। मीडिया रिपोर्ट्स में शिवा को प्रताड़ित करने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और हत्या वाले दिन विवाद होने के दावे सामने आए हैं। पुलिस तीनों के बयानों और सबूतों की जांच कर रही है।

Shiva Sharma Case

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

नवम्बर 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Shiva Sharma Case: लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे मामले की परतें खुल रही हैं। इस मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस ने श्रद्धा के ड्राइवर तनवीर अली को भी गिरफ्तार किया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि श्रद्धा कथित तौर पर शिवा को लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। आरोप है कि वह उसे सबके सामने बेइज्जत करती थी और अपनी मर्जी के मुताबिक काम करने के लिए मजबूर करती थी। यहां तक कि ड्राइवर और अपनी बहन के सामने भी शिवा को अपमानित किया जाता था।

ड्राइवर और बहन के सामने शिवा को नचाने का आरोप

ड्राइवर और बहन के सामने शिवा को नचाने का आरोप

‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में श्रद्धा ने बताया कि शिवा उसकी बात मानता था और उसके कहने पर कई काम करता था। आरोप है कि श्रद्धा ने शिवा के कई वीडियो भी बना रखे थे, जिनका इस्तेमाल वह उसे डराने और ब्लैकमेल करने के लिए करती थी।बताया जा रहा है कि श्रद्धा अक्सर शिवा से अपने पैर दबवाती थी और उसे अपने इशारों पर नचाती थी। वह उसे अपनी मर्जी से कहीं आने-जाने तक नहीं देती थी। अगर शिवा किसी जरूरी काम से बाहर चला जाता था तो उसे वापस बुला लिया जाता था। इस तरह कथित तौर पर शिवा की जिंदगी पर श्रद्धा का पूरा नियंत्रण था।

हत्या वाले दिन भी शिवा से करवाया गया डांस

इस हत्याकांड में सबसे हैरान करने वाली बात हत्या वाले दिन की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस दिन शिवा की हत्या हुई, उस दिन भी श्रद्धा ने उसे नाचने के लिए मजबूर किया था। शिवा का शव सिर्फ अंडरवियर में मिला था।आरोप है कि श्रद्धा ने उसे डंडे का डर दिखाकर डांस करवाया था। पूछताछ में उसके शरीर पर लिपस्टिक के निशान होने की वजह भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा ने खुद इन निशानों को लेकर पुलिस को जानकारी दी है। हालांकि, इन सभी दावों की पुष्टि पुलिस जांच और आधिकारिक साक्ष्यों के आधार पर होना बाकी है।

हुक्का कैफे में लड़कों को निशाना बनाती थी श्रद्धा दुबे?

हुक्का कैफे में लड़कों को निशाना बनाती थी श्रद्धा दुबे?

पुलिस की जांच में श्रद्धा के हुक्का कैफे जाने की बात भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अक्सर एक हुक्का कैफे में जाती थी और वहीं लड़कों से जान-पहचान बढ़ाती थी। बताया जा रहा है कि शिवा शर्मा से भी उसकी मुलाकात इसी कैफे में हुई थी।रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि श्रद्धा वहां लड़कों को अपने करीब लाने के बाद उन्हें अपने जाल में फंसाती थी। श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद से ही कैफे संचालक के फरार होने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस कड़ी को भी जांच में शामिल कर रही है।

रायबरेली से लखनऊ तक का सफर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा दुबे मूल रूप से रायबरेली की रहने वाली है। बताया जाता है कि उसने पहले प्रिंस दुबे नाम के व्यक्ति से शादी की थी। पति से विवाद के बाद वह लखनऊ आ गई और बालू अड्डा चौराहे के पास एक फ्लैट में किराए पर रहने लगी।इसके बाद उसका मॉडलिंग की दुनिया और बड़ी पार्टियों में आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान उसकी मुलाकात कारोबारी शिवा शर्मा से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

पुलिस तीनों आरोपियों से अलग-अलग कर रही पूछताछ

शिवा हत्याकांड में पुलिस श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर अली से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। इसका मकसद तीनों के बयानों का मिलान करना और घटना से जुड़ी सच्चाई सामने लाना है।फिलहाल पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है। शिवा की हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, इसमें किसकी क्या भूमिका रही और हत्या की साजिश कैसे रची गई, इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएंगे।

2