CJP में AAP कनेक्शन की चर्चा तेज, अभिजीत दीपके समेत कई नेताओं के नाम आए सामने

 नई दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली के आंदोलन में मिली सफलता के बाद अपने आकार और विचार में देशव्यापी विस्तार की योजना बना ली है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अभिजीत दीपके के आवास पर दो दिन तक चली बैठक में उन चेहरों का ऐलान भी कर दिया गया, जिनके पास राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी होगी। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जहां राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने का ऐलान हुआ तो अब तक प्रवक्ता रहे सौरभ दास और आशुतोष रांका को सह संयोजक की भूमिक दी गई है। खास बात यह है कि अधिकतर बड़े पद ऐसे लोगों

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 नई दिल्ली

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली के आंदोलन में मिली सफलता के बाद अपने आकार और विचार में देशव्यापी विस्तार की योजना बना ली है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अभिजीत दीपके के आवास पर दो दिन तक चली बैठक में उन चेहरों का ऐलान भी कर दिया गया, जिनके पास राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी होगी। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जहां राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने का ऐलान हुआ तो अब तक प्रवक्ता रहे सौरभ दास और आशुतोष रांका को सह संयोजक की भूमिक दी गई है। खास बात यह है कि अधिकतर बड़े पद ऐसे लोगों के पास रहेंगे, जिनका आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ाव है।

CJP के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके
सीजेपी के राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए अभिजीत दीपके भी आम आदमी पार्टी का हिस्सा रहे हैं। वह पढ़ाई के लिए अमेरिका जाने से पहले 2020 से 2023 तक 'आप' की सोशल मीडिया टीम का हिस्सा रहे हैं। खुद दीपके ने भी कई इंटरव्यू के दौरान इस बात का स्वीकार किया है कि वह अरविंद केजरीवाल की पार्टी के लिए काम कर चुके हैं।

सह-संयोजक आशुतोष रांका
सीजेपी के सह संयोजक की जिम्मेदारी संभालने जा रहे आशुतोष रांका भी पिछले कुछ महीने तक 'आप' के साथ थे। वह राजस्थान में आप के पदाधिकारी थे। सीजेपी के गठन के बाद पहले उन्हें प्रवक्ता और अब सह-संयोजक की भूमिका दी गई है।

संगठन प्रभारी आजिंक्य शिंदे
राष्ट्रीय संयोजक और दो सह संयोजकों के बाद पार्टी में सबसे अहम पद राष्ट्रीय संगठन प्रभारी का रखा गया है, जिसकी जिम्मेदारी आंजिक्य शिंदे के पास होगी। दिलचस्प है कि शिंदे भी 'आप' से जुड़े हुए हैं। वह महाराष्ट्र में 'आप' के यूथ विंग के मुखिया थे।

मीडिया विभाग के प्रमुख विजय रेड्डी मलांगी
मीडिया विभाग के प्रमुख के अलावा साउथ जोन को संभालने की जिम्मेदारी विजय रेड्डी मलांगी को दी गई है, जो तेलंगाना में 'आप' के सक्रिय नेता रहे हैं। बताया जाता है कि वह तेलंगाना में स्टेट यूथ विंग के वर्किंग प्रेसिडेंट भी रहे हैं।

सौरभ दास भी AAP के समर्थक
सह संयोजक और सीजेपी आंदोलन के प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे सौरभ दास भले ही 'आप' के सदस्य नहीं हैं, लेकिन वह अरविंद केजरीवाल की पार्टी का समय-समय पर समर्थन करते रहे हैं। जस्टिस स्वर्ण कांता के खिलाफ जब अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने मोर्चा खोला तो सौरभ दास भी उनके साथ थे। दास ने जस्टिस स्वर्ण कांता को लेकर कई दावे किए जिन्हें आधार बनाकर 'आप' नेताओं ने जज पर सवाल खड़े किए थे।

2