सीधी के डायल-112 हीरोज दादा से बिछड़कर रास्ता भटके मासूम को सुरक्षित परिजन से मिलाया

भोपाल  सीधी जिले के थाना जमोड़ी क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता और तत्पर कार्यवाही से दादा से बिछड़कर घर की राह भटके 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। समय रहते की गई मदद से परिजनों की चिंता दूर हुई और मासूम सकुशल अपने परिवार तक पहुँच सका। 21 मई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना जमोड़ी क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ तिराहा के पास एक छोटा बालक अकेला मिला है, जो अपने घर का रास्ता भटक गया है। सूचना मिलते ही तत्काल जमोड़ी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल 

सीधी जिले के थाना जमोड़ी क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता और तत्पर कार्यवाही से दादा से बिछड़कर घर की राह भटके 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। समय रहते की गई मदद से परिजनों की चिंता दूर हुई और मासूम सकुशल अपने परिवार तक पहुँच सका।

21 मई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना जमोड़ी क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ तिराहा के पास एक छोटा बालक अकेला मिला है, जो अपने घर का रास्ता भटक गया है। सूचना मिलते ही तत्काल जमोड़ी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक  राजू यादव एवं पायलट  मनीष सिंह बघेल ने मौके पर पहुंचकर बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालक से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की, जिस पर बालक ने बताया कि वह अपने दादा जी के साथ घर से निकला था, लेकिन भीड़ में उनका साथ छूट जाने से रास्ता भटक गया। बालक द्वारा बताए गए गाँव एवं पिता के नाम के आधार पर डायल-112 जवानों ने तत्काल संबंधित क्षेत्र में संपर्क कर परिजनों की जानकारी प्राप्त की और उन्हें थाने बुलाया।

डायल-112 टीम द्वारा आवश्यक पहचान एवं सत्यापन उपरांत बालक को परिजनों के सुपुर्द किया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने डायल-112 सेवा एवं पुलिस जवानों का आभार व्यक्त किया।

डायल112 हीरोज श्रृंखला की यह घटना दर्शाती है कि डायल-112 सेवा केवल आपातकालीन सहायता ही नहीं, बल्कि बच्चों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मानवीय संवेदनाओं के साथ हर परिस्थिति में सहायता पहुँचाने का कार्य भी निरंतर कर रही है।।

 

2