Shrek 5 का ट्रेलर रिलीज, 17 साल बाद श्रेक की धमाकेदार वापसी

  ‘श्रेक 5’ का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें इस बार कहानी और भी मजेदार और अलग नजर आ रही है। यह फिल्म 30 जून 2027 को रिलीज होगी, यानी अभी इसमें थोड़ा समय है, लेकिन ट्रेलर ने अभी से लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। पुरानी कहानी से नई शुरुआत ट्रेलर की शुरुआत एक स्टोरीबुक से होती है, जिसमें 2001 वाली पहली ‘श्रेक’ फिल्म की कहानी को दोबारा दिखाया जाता है। लेकिन तभी डॉन्की बीच में आकर मजाकिया अंदाज में कहता है कि अब समय है कुछ नया करने का। इससे साफ है कि इस

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 

‘श्रेक 5’ का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें इस बार कहानी और भी मजेदार और अलग नजर आ रही है। यह फिल्म 30 जून 2027 को रिलीज होगी, यानी अभी इसमें थोड़ा समय है, लेकिन ट्रेलर ने अभी से लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

पुरानी कहानी से नई शुरुआत
ट्रेलर की शुरुआत एक स्टोरीबुक से होती है, जिसमें 2001 वाली पहली ‘श्रेक’ फिल्म की कहानी को दोबारा दिखाया जाता है। लेकिन तभी डॉन्की बीच में आकर मजाकिया अंदाज में कहता है कि अब समय है कुछ नया करने का। इससे साफ है कि इस बार फिल्म की कहानी पहले से अलग और फ्रेश होगी।

नए किरदार और मजेदार सफर
श्रेक, फियोना और डॉन्की एक बार फिर जादुई दुनिया ‘फार, फार अवे’ में निकलते हैं। इस सफर में उन्हें एक बड़ा दानव, पुलिस जैसी ताकत और एक डरावना स्नोमैन मिलता है, जो ‘फ्रोजन’ के ओलाफ का मजेदार पैरोडी वर्जन लगता है।

फिल्म में इस बार श्रेक और फियोना के बच्चों- फेलिशिया, फर्गस और फार्कल की भी एंट्री है, जो कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं।

गिंगी की वापसी और कॉमेडी का तड़का
फैंस के पसंदीदा किरदार गिंगी (Gingy) भी वापस आ गया है और इस बार भी अपने मजेदार अंदाज से हंसी का तड़का लगाता नजर आता है। ट्रेलर के आखिर में श्रेक, फियोना, उनके बच्चे और डॉन्की जेल में फंसे नजर आते हैं। वहीं डॉन्की गाने गाता है, जिससे श्रेक और भी परेशान हो जाता है और यही सीन ट्रेलर को मजेदार एंड देता है।

17 साल बाद वापसी
बता दें कि ‘श्रेक 5’ इस फ्रेंचाइजी की 17 साल बाद वापसी है। इससे पहले ‘श्रेक फॉरएवर आफ्टर’ 2010 में रिलीज हुई थी। इसके बाद ‘पस इन बोट्स’ जैसी स्पिन-ऑफ फिल्में आईं, लेकिन अब असली श्रेक की वापसी हो रही है। कुल मिलाकर, ‘श्रेक 5’ का ट्रेलर देखकर लगता है कि यह फिल्म कॉमेडी, इमोशन और एडवेंचर का शानदार मिश्रण होने वाली है।

 

2