हैरान कर देने वाली मन्नत: ‘अगले साल तक सास मर जाए’, नोट पर लिखकर मंदिर में चढ़ाया

बेंगलुरु कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक मंदिर से हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। यहां के मंदिर के दानपात्र से पैसों की गिनती के दौरान एक चिट्ठी मिली, जिस पर भगवान से एक अजीबोगरीब दुआ मांगी गई। अधिकारी जब दानपात्र में पैसों की गिनती कर रहे थे, तब उन्हें 100 रुपये के नोट के अंदर मुड़ी हुई एक चिट्ठी मिली, जिसे पढ़कर हर कोई दंग रह गया। सुख-समृद्धि के बजाय मांगी सास की मौत मंदिर में जहां लोग आमतौर पर भगवान से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं, वहीं बेलगावी के इस मंदिर में

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बेंगलुरु
कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक मंदिर से हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। यहां के मंदिर के दानपात्र से पैसों की गिनती के दौरान एक चिट्ठी मिली, जिस पर भगवान से एक अजीबोगरीब दुआ मांगी गई। अधिकारी जब दानपात्र में पैसों की गिनती कर रहे थे, तब उन्हें 100 रुपये के नोट के अंदर मुड़ी हुई एक चिट्ठी मिली, जिसे पढ़कर हर कोई दंग रह गया।

सुख-समृद्धि के बजाय मांगी सास की मौत
मंदिर में जहां लोग आमतौर पर भगवान से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं, वहीं बेलगावी के इस मंदिर में किसी ने अपनी ही सास की मृत्यु की दुआ मांग डाली। 100 रुपये के नोट के भीतर छिपी इस चिट्ठी में लिखा था – 'हे भगवान, मेरे दुख दूर करो और अगली यात्रा से पहले मेरी सास की मृत्यु हो जाए।'

नाम गुप्त, पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दानपात्र में मिली इस चिट्ठी पर लिखने वाले का नाम दर्ज नहीं था, जिससे यह पता नहीं चल सका कि यह 'अनोखी प्रार्थना' किसने की है। इस घटना ने मंदिर प्रशासन और दर्शनार्थियों, दोनों को ही अचरज में डाल दिया है। फिलहाल, इस चिट्ठी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Comment

2