शनि जयंती 2026: 16 मई को बन रहा दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 इस साल शनि जयंती 16 मई 2026 को मनाई जाएगी. इसे शनि अमावस्या या शनैश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है. मान्यता है कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन ही शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए यह दिन हर वर्ष विशेष रूप से मनाया जाता है. इस बार शनि जयंती शनिवार के दिन पड़ रही है, जो कि बहुत ही दुर्लभ संयोग माना जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार, ऐसा संयोग करीब 13 साल बाद बन रहा है. इस विशेष दिन का प्रभाव कुछ राशियों पर काफी शुभ माना जा रहा है और इनके जीवन में अच्छे बदलाव देखने

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 इस साल शनि जयंती 16 मई 2026 को मनाई जाएगी. इसे शनि अमावस्या या शनैश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है. मान्यता है कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन ही शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए यह दिन हर वर्ष विशेष रूप से मनाया जाता है. इस बार शनि जयंती शनिवार के दिन पड़ रही है, जो कि बहुत ही दुर्लभ संयोग माना जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार, ऐसा संयोग करीब 13 साल बाद बन रहा है. इस विशेष दिन का प्रभाव कुछ राशियों पर काफी शुभ माना जा रहा है और इनके जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि जयंती काफी अच्छे परिणाम लेकर आ सकती है. नौकरी में तरक्की और सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं. नई नौकरी लग सकती है. करियर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलने की संभावना है. कामकाज में सुधार दिखेगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह संयोग भाग्यशाली साबित हो सकता है. व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है. आय में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रह सकती है. करियर में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है. विदेश से नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं. घर और परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा. जीवन में स्थिरता बढ़ेगी.

धनु राशि
शनि जयंती से धनु राशि वालों के काम की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं, इसलिए यह दिन इनके लिए बेहद खास माना जा रहा है. सबसे बड़ी खुशखबरी होगी कि साढ़ेसाती का प्रभाव इस दिन कुंभ राशि वालों के लिए काफी हल्का हो जाएगा. इस समय जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. करियर में सफलता मिलने के योग हैं. नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. समाज में मान-सम्मान भी बढ़ने की संभावना है.

Leave a Comment

2