शक्तिमान vs समय रैना, मुकेश खन्ना का तीखा पलटवार, कहा- ‘इसका मुंह काला कर गधे पर बैठाना चाहिए’

‘इंडियॉज गॉट लेटेंट’ विवाद के 14 महीने बाद समय रैना ने धमाकेदार कमबैक किया. ‘स्टिल अलाइव’ वीडियो में समय रैना ने महीनों की भड़ास निकाली. उन्होंने एक्टर, कॉमेडियन और यूट्यूबर सभी पर तंज कसा. समय रैना ने मुकेश खन्ना पर कटाक्ष करते हुए कई सारी बातें बोलीं. अब टीवी के शक्तिमान ने भी उन पर पलटवार किया है. जानते हैं कि मुकेश खन्ना ने कॉमेयिन के लिए क्या कहा. समय रैना पर भड़का 'शक्तिमान' कॉमेडियन-यूट्यूबर समय रैना के कमेंट के बाद मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है. उन्होंने समय के लिए लिखा कि समय रैना तू गधे पर

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

‘इंडियॉज गॉट लेटेंट’ विवाद के 14 महीने बाद समय रैना ने धमाकेदार कमबैक किया. ‘स्टिल अलाइव’ वीडियो में समय रैना ने महीनों की भड़ास निकाली. उन्होंने एक्टर, कॉमेडियन और यूट्यूबर सभी पर तंज कसा. समय रैना ने मुकेश खन्ना पर कटाक्ष करते हुए कई सारी बातें बोलीं. अब टीवी के शक्तिमान ने भी उन पर पलटवार किया है. जानते हैं कि मुकेश खन्ना ने कॉमेयिन के लिए क्या कहा.

समय रैना पर भड़का 'शक्तिमान'
कॉमेडियन-यूट्यूबर समय रैना के कमेंट के बाद मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है. उन्होंने समय के लिए लिखा कि समय रैना तू गधे पर बैठने के लायक है. वो भी मुंह काला करके. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है. उसे लाख शीशियों में रखो, बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी. समय रैना की भी एक दुम है. कितना भी मारो. सीधा करो. वो वापस टेढ़ी हो जाती है. क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है. वो रोस्टेड प्राणी है.

आगे उन्होंने लिखा कि गंदगी की आग में जलाया हुआ. पकाया हुआ. पूरे देश ने लताड़ा, मारा. फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने. अब एक ही चीज बाकी है. उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए.  जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें. क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है.

क्या है मामला?
इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के वक्त सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना जैसे तमाम लोगों ने समय को घेरा था. उन्होंने कहा था कि समय देश के युवाओं को बिगाड़ रहे हैं. जब समय ने कमबैक किया, तो इन सारे लोगों को आड़े हाथ लिया. समय ने शक्तिमान पर तंज कसते हुए कहा कि उस वक्त सब आ गए थे. शक्तिमान आ गया था, शक्तिमान? अब शक्तिमान से भला कौन लड़ेगा? सॉरी शक्तिमान. वो कह रहा था- ऐसे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर होगा. मैं नहीं जानता आपने कितना शक्तिमान देखा. तब न्यूज आती थी कोई बच्चा शक्तिमान देखकर कूद गया. तूने बच्चे मारे हैं भाई, तू क्या बोल रहा है मुझे.
 

Leave a Comment

2