विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव में कई पुलिस जवान घायल

रांची/रामगढ़.  रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकरीगढ़ा गांव के बमहनीडीह में बीती रात सरस्वती पूजा के अवसर पर निकाले गए विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक हालात बिगड़ गए। शांतिपूर्ण माहौल में निकला जुलूस देखते ही देखते विवाद और हिंसा में बदल गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।  मूर्ति विसर्जन के दौरान ग्रामीणों व पुलिस के बीच हुई झड़प में मूर्ति विसर्जन में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। और पुलिस को हालात काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।  प्रतिमा विसर्जन को लेकर जुलूस निकाला दरअसल सुकरीगढ़ा में बीती

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची/रामगढ़. 

रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकरीगढ़ा गांव के बमहनीडीह में बीती रात सरस्वती पूजा के अवसर पर निकाले गए विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक हालात बिगड़ गए। शांतिपूर्ण माहौल में निकला जुलूस देखते ही देखते विवाद और हिंसा में बदल गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।  मूर्ति विसर्जन के दौरान ग्रामीणों व पुलिस के बीच हुई झड़प में मूर्ति विसर्जन में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। और पुलिस को हालात काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। 

प्रतिमा विसर्जन को लेकर जुलूस निकाला
दरअसल सुकरीगढ़ा में बीती रात ग्रामीणों द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन को लेकर जुलूस निकाला गया था। इसी बीच गाजे बाजे के साथ ग्रामीण मूर्ति लेकर देवी मंडा के समीप पहुंचे थे। वहीं रजरप्पा थाना पुलिस द्वारा ग्रामीणों से जल्द से जल्द प्रतिमा विसर्जन करने को लेकर आग्रह कर रहे थे। साथ ही डीजे को बंद कर समीप के तालाब में प्रतिमा विसर्जन करने का लगातार अनुरोध कर रहे थे। लेकिन कुछ ग्रामीणों द्वारा डीजे बंद नहीं करने की बात पर करने लगे। साथ ही मूर्ति विसर्जन भी आगे आने वाले तालाब में करने की बात पर अड़ गए। 

पास के तालाब में मूर्ति विसर्जन करने की बात
वहीं पुलिस द्वारा समीप के तालाब में मूर्ति विसर्जन करने की बात कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों व पुलिस में जोरदार झड़प शुरू हो गई। इस दौरान रात का फायदा उठाते हुए कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में रजरप्पा थाना के कॉन्स्टेबल सह अंगरक्षक फूलचंद महतो के सर पर गंभीर चोट लग गई। जिससे उनका माथा फट गया। साथ ही वहां मौजूद अवर निरीक्षक रंजीत कुमार महतो, मो इकबाल, चालक हवलदार, रोहित कुमार सिंह व पुलिस सहयोगी रूपेश महतो भी घायल हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल रामगढ़ में किया गया। 

ग्रामीणों के भी घायल होने की खबर
इसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी करवाई की गई। जिससे कई ग्रामीणों के भी घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंच गए और आरोपियो की धर पकड़ में जुट गई।  पुलिस के इस कार्यवाई के बाद पूरा सुकरीगढ़ा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। एसडीपीओ खुद कमान संभालते हुए कई घरों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। साथ ही मौके पर से डीजे साउंड सिस्टम, 5 मोटरसाइकिल व एक टेम्पू भी जब्त कर थाना लाया गया है।

43 नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
सुकरीगढ़ा में बीते रात को हुए पथराव मामले में रजरप्पा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। साथ ही सभी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है। इस बाबत रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि सुकरीगढ़ा में बीती रात ग्रामीणों के द्वारा पुलिस पर हमला किया गया है। जिसपर सख्त कार्रवाई की गई है। आरोपियों को किसी भी हाल में नही छोडा जाएगा।

10 गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
सुकरीगढ़ा में हुए पुलिस और ग्रामीणों की झड़प व पथराव मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जेल जाने वालों में अक्षय कुमार सोनी, नारायण साव, विशाल वर्मा, सुजीत कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार, प्रीतम कुमार, उत्तम कुमार, पिंकू प्रसाद, हीरालाल मुंडा शामिल है। उनपर संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

2