Security Alert: अगर आप Apple के iPhone, iPad या Mac डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने हाल ही में एक जरूरी चेतावनी जारी की है। एजेंसी के अनुसार, Apple के कई ऑपरेटिंग सिस्टम में गंभीर सुरक्षा कमजोरियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूजर्स को निशाना बना सकता हैं।
YouTube Shorts: एक फ्रेम में तैयार 8 सेकंड का वीडियो, YouTube Shorts AI ने बदली दुनिया
किन डिवाइस और वर्जन पर है खतरा

CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक, macOS के 13.5, 14.2 और 14.3 से पुराने वर्जन, iOS और iPadOS के 15.8.7, 16.7.5, 16.7.15 और 17.3 से पहले के वर्जन वाले डिवाइस इस खतरे की चपेट में हैं। इसके अलावा, इन सिस्टम्स में इस्तेमाल होने वाला Safari ब्राउजर भी इस जोखिम से प्रभावित बताया गया है। इसका मतलब है कि अगर आपके डिवाइस में पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन हैं, तो हैकर्स के लिए उसमें सेंध लगाना आसान हो सकता है।
क्या है संभावित खतरा
एजेंसी ने इन खामियों को “क्रिटिकल” श्रेणी में रखा है, यानी यह बेहद गंभीर खतरा है। इन कमजोरियों के जरिए कोई भी हमलावर आपके डिवाइस पर दूर से हमला कर सकता है। इतना ही नहीं, वह आपके डिवाइस का कंट्रोल अपने हाथ में लेकर डेटा में बदलाव कर सकता है, मेमोरी को नुकसान पहुंचा सकता है और सिस्टम को खराब भी कर सकता है। इससे आपके व्यक्तिगत और संवेदनशील डेटा की सुरक्षा पर सीधा असर पड़ सकता है।
UPI Payment: नो इंटरनेट, नो टेंशन! अब कर सकेंगे UPI पेमेंट, नोट कर लें ये सीक्रेट ट्रिक
व्यक्तिगत और संस्थागत यूजर्स दोनों प्रभावित
यह चेतावनी सिर्फ आम यूजर्स के लिए ही नहीं, बल्कि कंपनियों और संस्थानों में इस्तेमाल हो रहे Apple डिवाइसेस के लिए भी लागू होती है। यानी जो लोग अपने ऑफिस या बिजनेस में इन डिवाइसेस का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी तुरंत सतर्क होने की जरूरत है। साइबर हमले के जरिए बड़े स्तर पर डेटा चोरी या सिस्टम को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
यूजर्स को क्या करना चाहिए
CERT-In ने सभी Apple यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने डिवाइस को तुरंत अपडेट करें। Apple ने इन खामियों को ठीक करने के लिए सिक्योरिटी पैच जारी कर दिए हैं। इन अपडेट्स को इंस्टॉल करने से आप अपने डिवाइस को सुरक्षित बना सकते हैं और संभावित साइबर हमलों से बच सकते हैं।
अपडेट करने का आसान तरीका
अपने iPhone, iPad या Mac को अपडेट करने के लिए सबसे पहले “Settings” में जाएं। इसके बाद “General” सेक्शन पर क्लिक करें और “Software Update” विकल्प चुनें। यहां आपको उपलब्ध नया अपडेट दिखाई देगा। इसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें। अपडेट के बाद आपका डिवाइस पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा।
Instagram Reels Update: अब कैप्शन पढ़ना होगा आसान, जानें क्या है नया ‘Tap to Pause’ फीचर
सावधानी ही है सुरक्षा
आज के डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा बेहद जरूरी हो गई है। ऐसे में समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट करना और सरकारी एजेंसियों की चेतावनियों को गंभीरता से लेना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही आपके डिवाइस और डेटा दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।









