ED की जांच का दायरा बढ़ा, GMADA के Chief Administrator तलब

जालंधर. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर जोनल कार्यालय ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के मुख्य प्रशासक को सोमवार को अपने सामने पेश होने के लिए समन भेजा है। यह समन दो बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए 'ज़मीन के इस्तेमाल में बदलाव' (CLU) की मंज़ूरियों में कथित तौर पर हुई भारी अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की चल रही जांच के सिलसिले में जारी किया गया है। ED द्वारा जारी समन में मुख्य प्रशासक या उनके किसी अधिकृत प्रतिनिधि (जो गजटिड अधिकारी के पद से नीचे का न

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जालंधर.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर जोनल कार्यालय ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के मुख्य प्रशासक को सोमवार को अपने सामने पेश होने के लिए समन भेजा है। यह समन दो बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए 'ज़मीन के इस्तेमाल में बदलाव' (CLU) की मंज़ूरियों में कथित तौर पर हुई भारी अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की चल रही जांच के सिलसिले में जारी किया गया है।

ED द्वारा जारी समन में मुख्य प्रशासक या उनके किसी अधिकृत प्रतिनिधि (जो गजटिड अधिकारी के पद से नीचे का न हो) को जालंधर स्थित ED कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। ग्रेटर मोहाली के रियल एस्टेट जगत में इस घटना को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि अब ED की जांच सीधे तौर पर गमाडा और आवास विभाग के उच्च अधिकारियों पर केंद्रित हो गई है। वही अथॉरिटी जो इन विवादित मंज़ूरियों को जारी करता है जल्द ही ED के शिकंजे में होगी। 

Leave a Comment

2