Saturday Box Collection: इस समय सिनेमाघरों में बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में एक साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रहा है। शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की और किसका दबदबा बना रहा।
Darshan Kumar Death: गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का निधन, इंडस्ट्री में मातम
‘भूत बंगला’ ने मारी बाजी
आपको बता दें कि, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भूत बंगला दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसकी कमाई में भी साफ दिखाई दे रहा है। शनिवार को फिल्म ने लगभग 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। थिएटर में इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 29 प्रतिशत रही। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड स्तर पर इसका कलेक्शन 60 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसमें अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
‘धुरंधर 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

‘धुरंधर 2’ लंबे समय से सिनेमाघरों में बनी हुई है और अभी भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। फिल्म ने अपने पांचवें शनिवार को करीब 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 25.2 प्रतिशत दर्ज की गई। फिल्म की कुल कमाई अब 1110 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह फिल्म 1700 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
Femina Miss India 2026: भुवनेश्वर में हुआ ग्रैंड फिनाले, गोवा की साध्वी सतीश सैल ने जीता खिताब
‘डकैत’ की कमाई में गिरावट

फिल्म ‘डकैत’ की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरे शनिवार को इस फिल्म ने करीब 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 22 प्रतिशत रही।अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 30.50 करोड़ रुपये हो चुका है, लेकिन हाल के दिनों में इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अनुराग कश्यप भी इसमें नजर आए हैं।
‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ का औसत प्रदर्शन
‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ भी सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रही है। शनिवार को इस फिल्म ने लगभग 1.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को करीब 1438 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 24 प्रतिशत रही। हालांकि, इसकी कमाई अभी औसत स्तर पर ही बनी हुई है।
फिल्म में कटे रोल पर एक्ट्रेस का बयान: ‘बॉलीवुड को फर्क नहीं पड़ता, साउथ है बेहतर’
‘वाझा 2’ ने किया बड़ा धमाका
मलयालम फिल्म ‘वाझा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको चौंका दिया है। महज 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। शनिवार को फिल्म ने करीब 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसकी ऑक्यूपेंसी 47 प्रतिशत रही। कुल मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 102.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।









