लवकुश पूजन के साथ संस्कार सेवा समिति का आयोजन, समाजजनों की उमड़ी भीड़

सम्मान समारोह, हनुमान चालीसा पाठ और संस्कारमयी गीतों से गूंजा कार्यक्रम बड़वानी क्षत्रिय कुशवाह समाज द्वारा संस्कार सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान लवकुश की पूजा-अर्चना कर भव्य धार्मिक एवं संस्कारमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के धर्म, संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय कुशवाह समाज बड़वानी-खरगोन-धार के जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र कुशवाह (मानवर) तथा संस्कार सेवा समिति के प्रमुख ओमप्रकाश कुशवाह (धामनोद) का तिलक कर सम्मान एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला महासचिव एवं ग्राम इकाई बड़वानी के अध्यक्ष नंदराम कुशवाह, भगीरथ कुशवाह एवं रामू कुशवाह ने मधुर

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सम्मान समारोह, हनुमान चालीसा पाठ और संस्कारमयी गीतों से गूंजा कार्यक्रम

बड़वानी

क्षत्रिय कुशवाह समाज द्वारा संस्कार सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान लवकुश की पूजा-अर्चना कर भव्य धार्मिक एवं संस्कारमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के धर्म, संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर क्षत्रिय कुशवाह समाज बड़वानी-खरगोन-धार के जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र कुशवाह (मानवर) तथा संस्कार सेवा समिति के प्रमुख ओमप्रकाश कुशवाह (धामनोद) का तिलक कर सम्मान एवं स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जिला महासचिव एवं ग्राम इकाई बड़वानी के अध्यक्ष नंदराम कुशवाह, भगीरथ कुशवाह एवं रामू कुशवाह ने मधुर स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

संस्कार सेवा समिति के प्रमुख ओमप्रकाश कुशवाह ने अपने मधुर गीतों के माध्यम से समाज के बच्चों को शिक्षा, अच्छे संस्कार तथा माता-पिता की सेवा का संदेश दिया। वहीं जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र कुशवाह ने गो माता की सेवा, संरक्षण और पालन-पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय हमारी माता के समान है और उसकी सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, महिला मंडल, बच्चे एवं युवा साथी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में धार्मिक एवं संस्कारमय वातावरण बना रहा।

Leave a Comment

2