एथेंस ओलिंपिक में संदीप कड़वासरा का कमाल, 60 KG भार वर्ग में जीता रजत पदक

लोहारू. अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर लोहारू की पहचान चमकाने वाले गांव झांझड़ा श्योराण के वेटलिफ्टर संदीप कड़वासरा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ग्रीस की राजधानी एथेंस में आयोजित विश्व मास्टर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में संदीप ने 60 किलोग्राम पुरुष भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इस वर्ग में भारत को 20 साल बाद रजत पदक मिला है। संदीप की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संदीप ने अपनी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि का श्रेय सहयोग और कड़ी मेहनत को देते हुए पदक लोहारू के विधायक राजबीर फरटिया को समर्पित किया।

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लोहारू.

अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर लोहारू की पहचान चमकाने वाले गांव झांझड़ा श्योराण के वेटलिफ्टर संदीप कड़वासरा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ग्रीस की राजधानी एथेंस में आयोजित विश्व मास्टर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में संदीप ने 60 किलोग्राम पुरुष भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।

इस वर्ग में भारत को 20 साल बाद रजत पदक मिला है। संदीप की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संदीप ने अपनी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि का श्रेय सहयोग और कड़ी मेहनत को देते हुए पदक लोहारू के विधायक राजबीर फरटिया को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि विधायक के सहयोग के कारण ही वह इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर सके। विधायक राजबीर फरटिया ने संदीप को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि की सराहना की।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया लोहारू का गौरव
विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि संदीप क्षेत्र के लिए गौरव हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर लोहारू ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। हरियाणा मास्टर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट महेश श्योराण ने बताया कि संदीप भारतीय मास्टर वेटलिफ्टिंग टीम में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। वह अपने निजी कोच गोपाल कृष्ण और भाई डीडी शर्मा के मार्गदर्शन में सुबह-शाम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

2