Sanchita Ugale Suicide Case: “बस आधा घंटा दूर थे हम…” पिता का रो-रोकर बुरा हाल, किया बड़ा खुलासा

Sanchita Ugale Suicide Case: बीते दिन मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया। उभरती हुई एक्ट्रेस सांचिता उगाले ने अपने निवास स्थान पर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना ने पूरे टीवी और फिल्म जगत को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है, इसी बीच, सांचिता के पिता मच्छिन्द्र उगाले ने अपनी बेटी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। आइए डिटेल में जानते हैं। इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ की कमाई संचिता के पिता का

पिता का रो-रोकर बुरा हाल, किया बड़ा खुलासा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जून 16, 2026

Sanchita Ugale Suicide Case: बीते दिन मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया। उभरती हुई एक्ट्रेस सांचिता उगाले ने अपने निवास स्थान पर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना ने पूरे टीवी और फिल्म जगत को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है, इसी बीच, सांचिता के पिता मच्छिन्द्र उगाले ने अपनी बेटी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। आइए डिटेल में जानते हैं।

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ की कमाई

संचिता के पिता का बड़ा खुलासा

संचिता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रेशन के दौर से गुजर रही थी। उन्होंने शेयर किया कि सांचिता के व्यव्हार में काफी बदलाव आ गया था, वह अक्सर परेशान दिखती थी, लेकिन अपने मन की बात परिवार से बताती नहीं थी। कई बार वह अच्छे मूड में होने ते बावजूद अचानक गहरे अवसाद में चली जाती थी। वह अंदर ही अंदर किसी ऐसी बात से टूट रही थी, जिसे वह बयां नहीं कर पा रही थी।

‘कुमकुम भाग्य’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों से बनाई थी पहचान

सांचिता उगाले अपने परिवार के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थीं। उन्होंने अपनी काबिलियत और कड़ी मेहनत के दम पर बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली थी। लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ से वह घर-घर में पहचानी जाने लगी थीं। इसके अलावा, उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आगामी बहुचर्चित फिल्म ‘छावा’ में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका इस तरह चले जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है।

‘सिर्फ आधे घंटे की दूरी और सब खत्म हो गया’

रविवार, 14 जून की शाम सांचिता के जीवन का आखिरी वक्त साबित हुई। उनके पिता के अनुसार, सांचिता को परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद था और वह अक्सर अपनों के साथ ही रहती थीं। लेकिन रविवार शाम करीब 7 बजे जब घर के सदस्य कुछ देर के लिए बाहर गए थे, तब सांचिता घर पर अकेली थीं। पिता ने भावुक होते हुए कहा:

“वह हमेशा हमारी नजरों के सामने रहती थी। उस दिन बस आधे घंटे के लिए हम उसके पास नहीं थे, और यही हमसे सबसे बड़ी चूक हो गई। हमें पता था कि वह परेशान है, लेकिन वह इतना आत्मघाती कदम उठा लेगी, इसका हमें अंदाजा नहीं था।”

अली फजल की ‘राख’ की तारीफ में करण जौहर बोले- देखने के बाद सदमे में चला गया

टॉर्चर का शक और न्याय की गुहार

सांचिता के पिता ने अंदेशा जताया है कि उनकी बेटी किसी अदृश्य प्रताड़ना (टॉर्चर) का शिकार हो रही थी। उन्होंने कहा कि सच्चाई चाहे जो भी हो, वह जांच में सामने आनी ही चाहिए। उन्होंने प्रशासन और कानून से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसके दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने भरे गले से कहा कि सिर्फ उनकी बेटी ही नहीं, बल्कि देश की हर बेटी सुरक्षित होनी चाहिए और उसे न्याय मिलना चाहिए।