जनवरी से मानसिक तनाव में थीं संचिता उगाले, करीबी दोस्त ने साझा किए भावुक दावे

संचिता उगाले के निधन से हर कोई सदमे में है. 22 वर्षीय अभिनेत्री ने 14 जून 2026 में आत्महत्या कर ली. अब, उनकी करीबी दोस्त और एक्स को-स्टार गीतांजलि मंगल ने हाल ही में एक बातचीत में उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की. संचिता उगाले की दोस्त ने किया सनसनीखेज खुलासा संचिता उगाले की दोस्त गीतांजलि मंगल ने टेली टॉक इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि आत्महत्या की खबर सुनकर दिल टूट गया था. उन्होंने कहा, “मेरी दोस्त में बहुत क्षमता थी, और वो कर लेती अगर वो इतनी निराश नहीं होती. मैं सिर्फ इतनी गुजारिश करूंगी कि

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 18, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

संचिता उगाले के निधन से हर कोई सदमे में है. 22 वर्षीय अभिनेत्री ने 14 जून 2026 में आत्महत्या कर ली. अब, उनकी करीबी दोस्त और एक्स को-स्टार गीतांजलि मंगल ने हाल ही में एक बातचीत में उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की.

संचिता उगाले की दोस्त ने किया सनसनीखेज खुलासा
संचिता उगाले की दोस्त गीतांजलि मंगल ने टेली टॉक इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि आत्महत्या की खबर सुनकर दिल टूट गया था. उन्होंने कहा, “मेरी दोस्त में बहुत क्षमता थी, और वो कर लेती अगर वो इतनी निराश नहीं होती. मैं सिर्फ इतनी गुजारिश करूंगी कि रूमर्स पर भरोसा मत करों. मैं सोशल मीडिया देख रही हूं, उसका मजाक बनाया जा रहा है, जो लोग कलतक उससे बात नहीं करते थे, वो आज उसकी चर्चा कर रहे हैं.”

गीतांजलि ने कहा, संचिता का नहीं था बॉयफ्रेंड
गीतांजलि ने आगे क्लियर किया कि वह किसी रिलेशनशिप में नहीं थी ना बॉयफ्रेंड था, हां मेंटली थोड़ी परेशान जरूर थी. कोई बात उसे परेशान कर रही थी. उन्होंने साझा किया, “मैं चाहती हूं सही डेट और सही रास्ता सामने आए. अगर कोई मुझसे पूछेगा मेरे पास जो मैसेज हैं, जिसमें उसने कहा है, ‘मैं नहीं जीना चाहती, मेरी जिंदगी खत्म हो गई है’, वो मैं दिखाऊंगी, लेकिन सोशल मीडिया पर नहीं, ये सही है शक्स को दिखाऊंगी, जो न्यायक्षेत्र है, जब मुझसे ये मांगा जाएगा. वो डिप्रेशन में थी, ये बात जनवरी से शुरू हुई थी.”

संचिता जनवरी से थी परेशान
इसी बातचीत के दौरान, गीतांजलि ने बताया कि जनवरी 2026 के लास्ट में उन्होंने संचिता से संपर्क किया. उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री से पूछा कि वह कहां थीं. इसपर संचिता इमोशनल रूप से टूट गई और कहा कि वह अपने काम से खुश नहीं है और उनका कहीं मन भी नहीं लगता है. मुझे किसी चीज में पॉजिटिविटी नहीं मिल रही है. यह किस तरह की लाइफ है, जो बेहद दर्दनाक है.

2