सैमसंग ने अमेरिका में शुरू की छंटनी, हेडक्वॉर्टर्स शिफ्टिंग से प्रभावित कर्मचारी

सैमसंग ने अमेरिका में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब कंपनी अपने अमेरिकी हेडक्वॉर्टर्स को न्यू जर्सी से टेक्सास शिफ्ट कर रही है. इस बदलाव का असर सबसे ज्यादा सैमसंग के मोबाइल, डिस्प्ले और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिका के न्यू जर्सी ऑफिस में 739 पद इस बदलाव से प्रभावित हुए हैं. कंपनी का कहना है कि इनमें से कई कर्मचारियों को टेक्सास जाकर काम करने का विकल्प दिया गया है, जबकि कुछ कर्मचारियों की

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सैमसंग ने अमेरिका में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब कंपनी अपने अमेरिकी हेडक्वॉर्टर्स को न्यू जर्सी से टेक्सास शिफ्ट कर रही है.

इस बदलाव का असर सबसे ज्यादा सैमसंग के मोबाइल, डिस्प्ले और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ा है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिका के न्यू जर्सी ऑफिस में 739 पद इस बदलाव से प्रभावित हुए हैं. कंपनी का कहना है कि इनमें से कई कर्मचारियों को टेक्सास जाकर काम करने का विकल्प दिया गया है, जबकि कुछ कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर दी गई है.

इसके अलावा टेक्सास के प्लेनो ऑफिस में भी करीब 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है.  सैमसंग ने साफ किया है कि यह फैसला पूरी कंपनी में छंटनी करने के लिए नहीं लिया गया है.

कंपनी का कहना है कि वह अपने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के अमेरिकी मुख्यालय को टेक्सास ले जा रही है ताकि अलग-अलग टीमों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सके और कामकाज को ज्यादा आसान बनाया जा सके.

दरअसल सैमसंग पिछले कुछ समय से अपने बिजनेस में बड़े बदलाव कर रही है. कंपनी का सेमीकंडक्टर यानी चिप बिजनेस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से तेजी से बढ़ रहा है.

दूसरी तरफ मोबाइल, टीवी और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस पर बढ़ती लागत और ऐपल के अलावा चीनी कंपनियों से कड़ी टक्कर का दबाव है. ऐसे में सैमसंग अपने खर्च कम करने और बिजनेस को नए तरीके से व्यवस्थित करने में जुटी है.

सैमसंग का अमेरिकी हेडक्वॉर्टर्स पहले न्यू जर्सी में था, लेकिन अब कंपनी इसे टेक्सास के Plano शहर में शिफ्ट कर रही है. टेक्सास में पहले से सैमसंग की कई बड़ी ऐक्टिविटीज चल रही हैं.

कंपनी का मानना है कि एक ही जगह पर अलग-अलग टीमों के आने से फैसले जल्दी होंगे और काम करने में आसानी होगी.

यह खबर ऐसे समय में आई है जब दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां अपने खर्च कम करने के लिए कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं. माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और दूसरी कंपनियां भी पिछले कुछ समय में बड़े स्तर पर छंटनी कर चुकी हैं.

अब सैमसंग का नाम भी उन कंपनियों की सूची में जुड़ गया है जो AI के दौर में अपने बिजनेस मॉडल को बदल रही हैं. हालांकि सैमसंग का कहना है कि जिन कर्मचारियों का रोल नए व्यवस्था में जरूरी है, उन्हें टेक्सास जाकर काम करने का मौका दिया जा रहा है. लेकिन जिन कर्मचारियों के लिए नई जगह जाना मुमकिन नहीं है या जिनके रोल खत्म हो गए हैं, उन्हें कंपनी छोड़ना पड़ रहा है.

2