सम्राट चौधरी कैबिनेट के बड़े फैसले, सोनपुर में बनेगी सैटेलाइट टाउनशिप और पटना में भूमिगत सड़क की तैयारी

पटना सम्राट चौधरी की कैब‍िनेट ने ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप एरिया में जमीन की खरीद-ब‍िक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बैठक में लिए गए निर्णय की बाबत मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने विस्‍तार से जानकारी दी। डीसीआर के अनुसार होगा जमीन का उपयोग उन्‍होंने कहा कि ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री या हस्तांतरण पर लगी रोक को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय सरकार ने ले लिया है। टाउनशिप के विकास योजना के अधिसूचित होने के बाद भवनों का निर्माण एवं भूमि का विकास संबंधित विकास योजना में निर्धारित भूमि उपयोग

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटना
सम्राट चौधरी की कैब‍िनेट ने ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप एरिया में जमीन की खरीद-ब‍िक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

बैठक में लिए गए निर्णय की बाबत मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने विस्‍तार से जानकारी दी।

डीसीआर के अनुसार होगा जमीन का उपयोग
उन्‍होंने कहा कि ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री या हस्तांतरण पर लगी रोक को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय सरकार ने ले लिया है।

टाउनशिप के विकास योजना के अधिसूचित होने के बाद भवनों का निर्माण एवं भूमि का विकास संबंधित विकास योजना में निर्धारित भूमि उपयोग तथा उसके अंतर्गत लागू डीसीआर के अनुरूप किया जाएगा।

इसके अलावा सोनपुर क्षेत्र के अंतर्गत सैटेलाइट टाउनशिप में अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफिल्ड हवाई अड्डा, फिल्म सिटी, शैक्षणिक संस्थानों और विकास कार्य का निर्मण होगा। साथ ही सोनपुर सैटेलाइट टाउनशिप के क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा।

पटना में बनेगी अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर
पटना में बढ़ते ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर को विकसित करने पर राज्य सरकार के स्तर से सहमति मिली है।

इसके लिए फिजिबिलिटी स्टडी कार्य के लिए 18 करोड़ 21 लाख रुपये के व्यय की स्वीकृति दी गई है। यह भूमिगत सड़क पटना के विभिन्न इलाकों आर ब्लॉक चौराहा से कंकड़बाग, डाकबंगला चौराहा से पटना वीमेंस कॉलेज तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को भूमिगत मार्गों से जोड़ने के लिए अध्ययन (फिजिबिलिटी स्टडी) कराया जाएगा।

इसके अलावा विश्वामित्र पथ (बक्सर-आरा-मनेर गंगा पथ) की लंबाई 90 किमी है। इसके निर्माण के लिए विस्तृत डीपीआर, भूमि अधिग्रहण समेत अन्य अनुमति प्राप्त करने के लिए 2.60 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी तरह नारायणी पथ (दरिहारा (कोन्हुआ)- डुमरिया घाट, गोपालगंज) की लंबाई 73.51 किमी है। इसका डीपीआर तैयार करने समेत अन्य कार्यों के लिए 2.10 करोड़ रुपये की स्वीकृत दी गई है।

2