साहिबा बाली ने अर्जुन कपूर संग डेटिंग अफवाहों पर जताई नाराजगी

एक्ट्रेस-कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. 19 जुलाई को साहिबा, अर्जुन कपूर के साथ लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड का मैच एंजॉय करती दिखीं. अर्जुन और साहिबा को साथ देखकर इनकी डेटिंग की खबरें उड़ने लगीं. साहिबा ने सोशल मीडिया पर डेटिंग रूमर्स को लेकर कटाक्ष भी कसा. एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. अफेयर पर भड़कीं साहिबा साहिबा बाली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि उनके और अर्जुन कपूर के अफेयर की अफवाहें ना फैलाई जाएं. साहिबा ने

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

एक्ट्रेस-कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. 19 जुलाई को साहिबा, अर्जुन कपूर के साथ लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड का मैच एंजॉय करती दिखीं. अर्जुन और साहिबा को साथ देखकर इनकी डेटिंग की खबरें उड़ने लगीं. साहिबा ने सोशल मीडिया पर डेटिंग रूमर्स को लेकर कटाक्ष भी कसा. एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

अफेयर पर भड़कीं साहिबा
साहिबा बाली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि उनके और अर्जुन कपूर के अफेयर की अफवाहें ना फैलाई जाएं. साहिबा ने इंस्टाग्राम पर लंदन में इंडिया हाउस के बाहर सोनम वांगचुक के समर्थन में और दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के “चलो संसद” प्रदर्शन के समर्थन में रखी एक एकजुटता रैली का दृश्य शेयर किया. ये रैली सोमवार 20 जुलाई को हुई थी, जहां प्रदर्शनकारी NEET में अनियमितताओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

साहिबा ने अपने इंस्टाग्राम पर अफेयर की अटकलों को संबोधित करते हुए लिखा, डियर मीडिया, लंदन में मेरी डेटिंग लाइफ के बारे में अफवाहें बंद करो. ये राष्ट्रीय खबर नहीं है, लेकिन दिखाना है तो ये दिखाओ ना.

साहिबा ने साफ कर दिया कि उनकी पर्सनल को लेकर गलत खबरें चलाई जा रही हैं, जो कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है. उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि वो अर्जुन को डेट नहीं कर रही हैं.

एक्ट्रेस की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए फैन्स ने उनका सपोर्ट किया. फैन्स का कहना है कि वो बिल्कुल सही कह रही हैं. दो लोग साथ दिखे हैं, इसका मतलब ये नहीं कि उनका अफेयर चल रहा है. कई बार जो दिखता है, वो सच नहीं होता है.

क्या है चलो संसद प्रोटेस्ट
सोमवार को हजारों प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए और मानसून सत्र के पहले दिन संसद की तरफ मार्च किया. दावा है कि इस मार्च में कम से कम 20,000 लोग शामिल हुए, जिनपर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज की. सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के पांच स्टेशन अस्थायी रूप से बंद होने से नेटवर्क में खराबी और हलचल भी रही.

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते. ये प्रदर्शन NEET पेपर लीक और इससे जुड़ी छात्रों की मौतों के विरोध में किया जा रहा है.

 

2