अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की अफवाहें फिर चर्चा में, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

मशहूर सिंगर और कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की चर्चा हो रही है. काव्या और अनिरुद्ध की शादी की बात सुनकर इनके फैन्स के बीच खुशनुमा माहौल है, जानते हैं कि इस खबर में कितनी सच्चाई है. दूल्हा बनेंगे अनिरुद्ध? आईपीएल टीम सनराइज हैदराबाद की सीईओ और को-ओनर काव्या मारन और कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर की वेडिंग का बज बना हुआ है. कई फैन पेज पर दावा किया जा रहा है कि काव्या और अनिरुद्ध जल्द ही शादी की प्लानिंग कर रहे हैं.

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मशहूर सिंगर और कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की चर्चा हो रही है. काव्या और अनिरुद्ध की शादी की बात सुनकर इनके फैन्स के बीच खुशनुमा माहौल है, जानते हैं कि इस खबर में कितनी सच्चाई है.

दूल्हा बनेंगे अनिरुद्ध?
आईपीएल टीम सनराइज हैदराबाद की सीईओ और को-ओनर काव्या मारन और कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर की वेडिंग का बज बना हुआ है. कई फैन पेज पर दावा किया जा रहा है कि काव्या और अनिरुद्ध जल्द ही शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. हो सकता है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएं. फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, काव्या और अनिरुद्ध के पेरेंट्स अपने बच्चों की शादी के लिए राजी हो चुके हैं. शादी स्पेन में होगी और इसके बाद चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा.  

एक ओर जहां फैन्स के बीच काव्या और अनिरुद्ध की शादी की चर्चा है. वहीं अब तक दोनों की ओर से इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. ना ही शादी के लिए हांमी भरी गई है और ना ही इससे इनकार किया गया है.

हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब काव्या और सिंगर की शादी की चर्चा हो रही है. इससे पहले भी कई बार दोनों की वेडिंग न्यूज की अफवाह उड़ी थी. वेडिंग न्यूज पर रिएक्ट करते हुए सिंगर ने फैन्स से गुजारिश की थी कि अफवाहों पर यकीन ना करें.

काव्या और अनिरुद्ध की पर्सनल लाइफ पर भी नजर डाल लेते हैं. चेन्नई में जन्मीं काव्या मारन भारत के बड़े बिजनेस परिवार 'मारन परिवार' से आती हैं. काव्या के पिता कलानिधि मारन सन ग्रुप के चेयरमैन हैं और मां कावेरी मारन सन टीवी नेटवर्क की सीईओ हैं. काव्या के चाचा दयानिधि मारन का राजनीति में दबदबा है. वो मीडिया, टीवी नेटवर्क और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अभी खास पहचान बनाए हुए हैं. यूके से एमबीए की पढ़ाई करने वाली काव्या 2018 से सनराइज हैदराबाद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

दूसरी अनिरुद्ध रविचंद्र तमिल और तेलुगु फिल्मों की दुनिया का बड़ा नाम हैं. वो एक म्यूजिक कंपोजर हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है. वो फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ और 10 सिम्मा अवॉर्ड्स जीत चुके हैं.

2