Rohit Shetty: मुंबई के मशहूर बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि फायरिंग बिश्नोई गैंग के शूटर द्वारा की गई थी। जांच में यह भी पता चला कि फायरिंग में 7.62 एमएम कैलिबर की बुलेट्स का इस्तेमाल हुआ, जो एक अत्याधुनिक और हाई-क्वालिटी हथियार के जरिए चलाई गई थीं।
Mardaani 3 Box Office Day 6: बॉर्डर 2 के आगे नहीं झुकी ‘मर्दानी 3’, 6वें दिन का कलेक्शन जानिए
अल्ट्रा-मॉडर्न हथियार का इस्तेमाल
क्राइम ब्रांच की जांच के अनुसार, फायरिंग में इस्तेमाल बुलेट का व्यास लगभग 0.308 से 0.311 इंच था। इस प्रकार की बुलेट मुख्य रूप से राइफल और मशीनगन में इस्तेमाल होती है। इसके दो प्रमुख प्रकार प्रचलित हैं:
- 7.62×51 एमएम नाटो – जिसका इस्तेमाल एम14, एफएन एफएएल और एम60 राइफल में होता है।
- 7.62×39 एमएम – जो अक्सर एके-47 और एसकेएस में प्रयुक्त होती है।
इन बुलेट्स का वजन 123 से 175 ग्रेन के बीच होता है और ये अपनी उच्च गति, गहरी पैठ और घातक प्रभाव के लिए जानी जाती हैं। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि शूटर ने इन दोनों में से कौन-सी बुलेट का इस्तेमाल किया था।
शूटर और बिश्नोई गैंग के गुर्गों की पहचान

जांच में यह भी सामने आया है कि शूटर के साथ बिश्नोई गैंग के कुछ अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस उनकी पहचान कर रही है और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
Border 2 OTT Release: बॉर्डर 2 की ओटीटी रिलीज़ डेट फाइनल, जानें कब देख पाएंगे
शूटर को मिले थे 10 हजार रुपये
जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि पुणे से मुंबई तक स्कूटी डिलीवरी कराने के एवज में शूटर को 10 हजार रुपये दिए गए थे। यह रकम फायरिंग के मास्टरमाइंड शुभम लोनकर ने आरोपी समर्थ पोमाजी को दी थी। शूटर ने स्कूटी डिलीवरी पूरी करने के बाद यह रकम दोनों आरोपियों को दी। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि पूरे मामले में बिश्नोई गैंग ने कुल कितनी रकम खर्च की। इसके लिए आरोपियों के बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं।
शूटर की फरार कहानी
फायरिंग के बाद शूटर स्कूटी से कुछ दूरी तक भागा। उसने एक ऑटो चालक से कल्याण जाने के बारे में पूछा, लेकिन उसे मना कर दिया गया। बाद में दूसरे ऑटो चालक ने उसे विले पार्ले रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया। रेल सेवा बंद होने की वजह से शूटर ने प्राइवेट वाहन का सहारा लिया और मुंबई से बाहर फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की पहचान हो चुकी है और कई टीमें उसे ट्रेस करने में लगी हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
Dhurandhar 2 Teaser: छोटा वीडियो, बड़ा असर! 1 मिनट 12 सेकेंड में जीत लेगा दिल
रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ाई गई
बिश्नोई गैंग की फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी है। घटना से पहले उनके घर पर दो पुलिस जवान तैनात थे, लेकिन अब सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है।










