मोहाली में सड़क हादसा: चौराहा पार करते समय दो युवतियां कार की चपेट में आईं

मोहाली. सिंह शहीदा सोहाना चौक पर शनिवार सुबह हादसा हुआ। एक कार चालक ने चौक पार कर रही दो युवतियों को टक्कर मारी। दोनों युवतियां पैदल जा रही थी। कार चालक ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी। दोनों युवतियां किरणदीप और संदीप लेडीज पार्क अस्पताल में काम करती हैं। राहगीरों की मदद से दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, बाइक सवार को भी घायल हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कार का नंबर लुधियाना का है। इसके पहले मोहाली के जीरकपुर में तेज रफ्तार कार

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मोहाली.

सिंह शहीदा सोहाना चौक पर शनिवार सुबह हादसा हुआ। एक कार चालक ने चौक पार कर रही दो युवतियों को टक्कर मारी। दोनों युवतियां पैदल जा रही थी। कार चालक ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी। दोनों युवतियां किरणदीप और संदीप लेडीज पार्क अस्पताल में काम करती हैं।

राहगीरों की मदद से दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, बाइक सवार को भी घायल हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कार का नंबर लुधियाना का है। इसके पहले मोहाली के जीरकपुर में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार करते वक्त महिला को टक्कर मार दी। घटना का 17 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार की टक्कर के बाद महिला बोनट पर आकर करीब 5 फीट ऊपर हवा में उछलती दिखाई देती है। इसके बाद वह सड़क पर गिरकर कई पलटी खाते हुए करीब 20 मीटर तक घिसटती चली जाती है।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसने अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान हादसा देविंदर कौर के नाम से हुई, वह हिमाचल की रहने वाली थीं। दविदर कौर अपनी बहन प्रीति के साथ ढकोली में 'पिंड पंजाबी ढाबा' चलाती थी, इसके सामने ही एन्क्लेव में उनका 'पाकीजा होटल' भी है। ढाबा बंद करने के बाद दविंदर पैदल होटल की तरफ जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया।

2