नगर निगम की कार्रवाई दिखावा बताकर रहवासी संगठनों ने जताया विरोध

भोपाल  आज नगर निगम ने बड़ी कार्यवही का दावा करते हुए आवासीय भूखण्ड पर संचालित अवैध व्यवसायिक संस्थानों को बंद करवा दिया सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद भोपाल के उन सभी अवैध व्यवसायिक दुकानों में खलबली है जो गैर कानूनी ढंग से नियमों का उल्लंघन करते हुए आवासीय भूखंडों पर अवैध रूप से संचालित की जा रही है यह पूरा कृत्य नगर निगम के अधिकारी एवं भू माफिया की मिलीभागत से लम्बे समय से अंजाम दिया जा रहा था, आम जनता आज तब हैरान हो गई जब इतनी बड़ी संख्या में अवैध दुकाने बंद दिखी और दुकानों के सामने

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 2, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

भोपाल
 आज नगर निगम ने बड़ी कार्यवही का दावा करते हुए आवासीय भूखण्ड पर संचालित अवैध व्यवसायिक संस्थानों को बंद करवा दिया सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद भोपाल के उन सभी अवैध व्यवसायिक दुकानों में खलबली है जो गैर कानूनी ढंग से नियमों का उल्लंघन करते हुए आवासीय भूखंडों पर अवैध रूप से संचालित की जा रही है यह पूरा कृत्य नगर निगम के अधिकारी एवं भू माफिया की मिलीभागत से लम्बे समय से अंजाम दिया जा रहा था, आम जनता आज तब हैरान हो गई जब इतनी बड़ी संख्या में अवैध दुकाने बंद दिखी और दुकानों के सामने पोस्टर लगे दिखे की दुकान नगर निगम के आदेश अनुसार बंद कर दी गई है क्यों की यहाँ दृश्य स्पष्ट बताता है की भोपाल में बड़े पैमाने पर आवासीय भूखंडो पर नियमो का उलंघन कर व्यावासिक दुकाने संचालित की जा रही है

इस कार्यवाही को ले कर शिकायतकर्ता और इन अवैध दुकानों से पीड़ित रहवासियों में रोष व्याप्त है क्यों की  निगम द्वारा दुकाने सील करने का नोटिस जारी किया गया था जिसके विपरीत दिखावे की कार्यवाही करते हुए कुछ समय के लिए दुकाने बंद हुई जो शाम होते होते पुनः जगमगाने लगी क्यों की अवैध दुकान संचालको को निगम की अधिकारियो द्वारा आश्वासन दिया गया कि ये कार्यवाही सिर्फ 4 तारीख तक प्रभावी है फिर दुकाने यथावत आपकी मंशा अनुसार संचालित की जा सकेगी।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

निगम की कार्यवाही के चलते व्यपारियो ने स्वैच्छिक अवकाश किया साथ ही निगम के द्वारा भेजे गए एक ही फॉर्मेट के पोस्टरों जो हर अवैध दुकानों के बाहर चस्पा कर निगम को फ़ोटो भेज दी गई जिसमे बड़े बड़े अक्षरों में लिखा था कि *भोपाल नगर पालिका निगम के आदेश अनुसार इस भवन में व्यवसायिक गतिविधियां बंद कर दी गई है*.जो स्वतः.इस बात कि पुष्टि करता है कि वहां भूउपयोग के विपरीत कार्य किया जा रहा है इसलिए इस तरह .के पोस्टर को लगा कर आम रहवासियो को संदेश दिया जा रहा है कि अब यहाँ किसी प्रकार की अवैध दुकान संचालित नहीं की जाएगी ताकि रहवासियो द्वारा किया जा रहा विरोध दबाया जा सके साथ ही 4 अगस्त 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार की जा रही कार्यवाही को इस तरह के असत्य प्रमाण दे कर गुमराह कर अपने चहेते भूमाफियाओ का संरक्षण करते हुए भोपाल नगर निगम को अपना पक्ष प्रस्तुत करने की खानापूर्ति का प्रयास कर रहा है|
निगम की इस दूषित पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली को ले कर सभी रहवासी संघठनो में रोष व्याप्त है जिसको ले कर कल भोपाल के विभिन स्थानों पर शांति पूर्ण गाँधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जायेगा

 

2