Bhilai में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 22 करोड़ रुपये से तैयार होगा पार्किंग प्रोजेक्ट

भिलाई. शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग की समस्या को जनप्रतिनिधियों ने और निगम प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। विधायक रिकेश सेन ने जवाहर मार्केट और सर्कुलर मार्केट के लिए 22 करोड़ की लागत से पार्किंग बनवाने की पहल की है। आकाशगंगा थोक सब्जी मार्केट को दूसरी जगह शिफ्ट कर यहां पर विशाल पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। स्मृतिनगर और नेहरूनगर क्षेत्र में भी पार्किंग के लिए उपयुक्त जगह की तलाश शुरु हो गई है। वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने कहा कि शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही पार्किंग की दिक्कत को दूर करने

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भिलाई.

शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग की समस्या को जनप्रतिनिधियों ने और निगम प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। विधायक रिकेश सेन ने जवाहर मार्केट और सर्कुलर मार्केट के लिए 22 करोड़ की लागत से पार्किंग बनवाने की पहल की है। आकाशगंगा थोक सब्जी मार्केट को दूसरी जगह शिफ्ट कर यहां पर विशाल पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

स्मृतिनगर और नेहरूनगर क्षेत्र में भी पार्किंग के लिए उपयुक्त जगह की तलाश शुरु हो गई है। वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने कहा कि शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही पार्किंग की दिक्कत को दूर करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने बड़े स्तर पर योजना तैयार की है। विभिन्न व्यस्त बाजारों में वाहनों की सुगम आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जवाहर मार्केट और सर्कुलर मार्केट के लिए 22 करोड़ की लागत से पार्किंग बनाई जाएगी। थाना छावनी के समीप पुराने रोजगार कार्यालय वाले स्थान पर लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से एक विशाल पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। इससे जवाहर मार्केट और सर्कुलर मार्केट आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को पार्किंग की समस्या से मुक्ति मिलेगी। निगम आयुक्त सुरुचि सिंह ने भी माना है कि शहर में मल्टी लेवल पार्किंग की सख्त जरूरत है।

आकाशगंगा सब्जी मंडी होगी शिफ्ट –
आकाशगंगा क्षेत्र में भी पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने पहल शुरु हो गई है। इसके तहत वर्तमान आकाशगंगा सब्जी मंडी को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा और वहां विशेष रूप से आकाशगंगा बाजार के लिए पार्किंग के रूप में तब्दील किया जाएगा।

2