त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, हुब्बल्लि-खातीपुरा साप्ताहिक ट्रेन का रतलाम में स्टॉपेज

रतलाम दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे हुब्बल्लि और खातीपुरा (जयपुर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के यात्रियों को आने-जाने में सुविधा देगी।  पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 07371 हुब्बल्लि-खातीपुरा स्पेशल 31 अक्टूबर से 5 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। सोमवार तड़के 3:30 बजे रतलाम पहुंचेगी ट्रेन हुब्बल्लि से शनिवार रात 11:50 बजे रवाना होगी। सोमवार तड़के 3:30 बजे रतलाम और सुबह 7:30 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। इसके बाद सोमवार दोपहर 2:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रतलाम

दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे हुब्बल्लि और खातीपुरा (जयपुर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के यात्रियों को आने-जाने में सुविधा देगी। 

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 07371 हुब्बल्लि-खातीपुरा स्पेशल 31 अक्टूबर से 5 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

सोमवार तड़के 3:30 बजे रतलाम पहुंचेगी
ट्रेन हुब्बल्लि से शनिवार रात 11:50 बजे रवाना होगी। सोमवार तड़के 3:30 बजे रतलाम और सुबह 7:30 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। इसके बाद सोमवार दोपहर 2:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

वापसी में सोमवार रात 8:45 बजे चलेगी
वापसी में ट्रेन संख्या 07372 खातीपुरा-हुब्बल्लि स्पेशल 2 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह खातीपुरा से रात 8:45 बजे रवाना होगी। मंगलवार तड़के 3:30 बजे चित्तौड़गढ़ और सुबह 7:05 बजे रतलाम पहुंचेगी। बुधवार सुबह 9:30 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
ट्रेन दोनों दिशाओं में गदग, होले आलूर, बदामी, बागलकोट, आलमट्टी, बसवन बागेवाड़ी रोड, विजयपुरा, इंडि रोड, सोलापुर, दौंड, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल सेकेंड क्लास के कोच लगाए जाएंगे।

 

2