हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान दोबारा होगी शुरू

बिलासपुर. विंटर शेड्यूल की कोलकाता फ्लाइट बंद होने की खबर फैलते ही राज्य सरकार ने संज्ञान लिया है. डिप्टी सीएम अरूण साव की पहल पर एक बार फिर कोलकाता की फ्लाइट दोबारा शुरू की जाएगी. दरअसल हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने गुरूवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक धरमलाल कौशिक और अमर अग्रवाल से चर्चा कर मामले में दखल देने की मांग की थी. जिसपर अधिकारियों से चर्चा कर डिप्टी सीएम ने जल्द से जल्द फ्लाइट शुरू करने के निर्देश दिए हैं. अब अलाइंस एयर को पत्र मिलने के बाद आवश्यक अनुमति के लिए डीजीसीए और कोलकाता एयरपोर्ट से

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 31, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

बिलासपुर.

विंटर शेड्यूल की कोलकाता फ्लाइट बंद होने की खबर फैलते ही राज्य सरकार ने संज्ञान लिया है. डिप्टी सीएम अरूण साव की पहल पर एक बार फिर कोलकाता की फ्लाइट दोबारा शुरू की जाएगी.

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

दरअसल हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने गुरूवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक धरमलाल कौशिक और अमर अग्रवाल से चर्चा कर मामले में दखल देने की मांग की थी. जिसपर अधिकारियों से चर्चा कर डिप्टी सीएम ने जल्द से जल्द फ्लाइट शुरू करने के निर्देश दिए हैं. अब अलाइंस एयर को पत्र मिलने के बाद आवश्यक अनुमति के लिए डीजीसीए और कोलकाता एयरपोर्ट से पत्राचार कर दोबारा परिचालन शुरू किया जाएगा. गौरतलब है कि राज्य शासन के फ्लाइट बंद करने के निर्देश पर परिचालन की अनुमतियां को अलाइंस एयर ने सरेंडर कर दिया था.

एयर लाइन कंपनी के पदाधिकारियों का कहना है कि अनुमति लेकर जल्दी से जल्दी उड़ान शुरू किया जाएगा. संभवतः रविवार से फ्लाइट शुरू हो सकती है, लेकिन इतने कम समय में फ्लाइट के लिए यात्री मिलना मुश्किल होगा. हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस फैसले के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत विधायकों का आभार व्यक्त किया है.

2