Gwalior में रिश्तों को किया तार-तार, बहन के घर पहुंचे भाई पर जानलेवा हमला

ग्वालियर. शहर के थाटीपुर इलाके में एक युवक पर उसकी बहन के ससुराल में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। युवक अपनी बहन को ससुराल से लेने गया था, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर चाकू से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार मुरैना निवासी देवेंद्र रजक एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसकी बहन की शादी थाटीपुर स्थित मेहरा कालोनी निवासी सोनू जाटव से हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। बहन को लेने पहुंचे

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

ग्वालियर.

शहर के थाटीपुर इलाके में एक युवक पर उसकी बहन के ससुराल में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। युवक अपनी बहन को ससुराल से लेने गया था, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर चाकू से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार मुरैना निवासी देवेंद्र रजक एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

उसकी बहन की शादी थाटीपुर स्थित मेहरा कालोनी निवासी सोनू जाटव से हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट की जाती थी।

बहन को लेने पहुंचे भाई पर हमला
परिवार में शादी होने के कारण देवेंद्र अपनी बहन को लेने शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचा। दोपहर में पहुंचने के बाद उसने काफी देर तक बहन को साथ भेजने की गुहार लगाई, लेकिन ससुराल पक्ष ने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

पति, देवर और ससुर ने मिलकर किया हमला
रात के समय सोनू जाटव ने देवेंद्र पर हमला कर दिया। जब उसने बचने की कोशिश की, तो उसका भाई कृष्णा और पिता रामौतार रजक भी वहां पहुंच गए। तीनों ने मिलकर देवेंद्र के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आई बहन को भी नहीं बख्शा गया और उसे भी पीटा गया।

चाकू से गले पर किए वार, हालत गंभीर
हमले के दौरान आरोपितों ने देवेंद्र के गले पर चाकू से तीन वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार
अस्पताल से मिली सूचना के बाद थाटीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

एफआइआर दर्ज
बहन के घर आए युवक पर बहन के पति, देवर और ससुर ने हमला कर दिया। यह लोग महिला को भी प्रताड़ित कर रहे थे। एफआइआर दर्ज कर ली है।
-विपेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी, थाटीपुर

Leave a Comment

2