रिश्तों को किया शर्मसार: चचेरे भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

 खंडवा पुनासा के बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लगभग तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुनासा में एक बालिका को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर छात्रावास प्रबंधन द्वारा छात्रा को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां उसे जच्चा वार्ड में भर्ती किया गया।रात करीब सवा तीन बजे सुरक्षित प्रसव हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि छात्रा की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं और शनिवार को उसका पेपर निर्धारित था। स्वास्थ्य केंद्र से सूचना मिलने पर नर्मदानगर थाना प्रभारी विकास खींची

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 खंडवा

पुनासा के बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लगभग तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुनासा में एक बालिका को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर छात्रावास प्रबंधन द्वारा छात्रा को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां उसे जच्चा वार्ड में भर्ती किया गया।रात करीब सवा तीन बजे सुरक्षित प्रसव हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि छात्रा की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं और शनिवार को उसका पेपर निर्धारित था। स्वास्थ्य केंद्र से सूचना मिलने पर नर्मदानगर थाना प्रभारी विकास खींची ने पुनासा चौकी प्रभारी राजेंद्र सइदे को अस्पताल भेजकर मामले की जांच करवाई। पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा मुंदी क्षेत्र के समीप स्थित एक गांव की निवासी है।

 

Leave a Comment

2