प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति, 800 अभ्यर्थियों को जल्द मौका

रांची झारखंड के प्लस टू विद्यालयों में नियुक्ति के लिए चयनित 800 माध्यमिक सहायक आचार्यों को अगले माह नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. इसे लेकर स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की काउंसेलिंग को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है. राज्य में हाइस्कूल व प्लस टू विद्यालय को मिला कर अब शिक्षकों का एक कैडर बनाया गया है. नवनियुक्त शिक्षक माध्यमिक आचार्य के नाम से जाने जायेंगे. 1373 पदों पर नियुक्ति की तैयारी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने पिछले वर्ष राज्य के 510

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची
झारखंड के प्लस टू विद्यालयों में नियुक्ति के लिए चयनित 800 माध्यमिक सहायक आचार्यों को अगले माह नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. इसे लेकर स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की काउंसेलिंग को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है. राज्य में हाइस्कूल व प्लस टू विद्यालय को मिला कर अब शिक्षकों का एक कैडर बनाया गया है. नवनियुक्त शिक्षक माध्यमिक आचार्य के नाम से जाने जायेंगे.

1373 पदों पर नियुक्ति की तैयारी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने पिछले वर्ष राज्य के 510 प्लस टू स्कूलों में 1373 माध्यमिक आचार्य की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की थी. शिक्षकों की नियुक्ति 23 विषयों में हो रही है. राज्य गठन के बाद से अब तक इन विषयों में कभी भी प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई थी. आयोग ने अब तक लगभग 800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से की है. विभाग द्वारा इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी की जा रही है.

प्रमाण पत्र सत्यापन की तिथि
परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 20 से 22 जुलाई तक किया जायेगा. सत्यापन का कार्य न्यू एनेक्सी बिल्डिंग प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा में होगा.

इन विषयों में हो रही नियुक्ति
माध्यमिक सहायक आचार्यों को राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, मानवशास्त्र, दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, भूगर्भ शास्त्र, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी एंड डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस, एप्लायड इंग्लिश, उर्दू, संताली, बंगला, मुंडारी, हो. कुडुख, कुरमाली, नागपुरी, पंचपरगनिया, खोरठा और उड़ीया भाषा के लिए नियुक्त किया जायेगा, विशेष शिक्षा आचार्य की भी नियुक्ति होगी.

कब किस विषय का सत्यापन?
    20 जुलाई: राजनीतिशासर, मनोविज्ञान
    21 जुलाई: समाजरात्र, गृह विज्ञान, एलायड इग्लिश
    22 जुलाई विशेष शिक्षा आचार्य, मानवशास्त्र, भूगर्भशास्त्र, दर्शनशास्त्र, कप्यूटर साइंस, एआइ एवं कोडिग, साइबर सिध्येोरिटी एवं डेल साइंस.

2