5500 कांस्टेबल पदों की भर्ती: PMT अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगा PST

 हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब जल्द ही शारीरिक जांच परीक्षण (पीएसटी) का काम शुरू होगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर अभ्यर्थियों से पीएसटी को लेकर सुझाव मांगे हैं। भर्ती एजेंसी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि पीएसटी का आयोजन एक ही पाली में कराया जाएगा। इसके लिए सुबह या शाम की पाली के लिए दो विकल्प रखे गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से उनकी पसंद जानने के

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब जल्द ही शारीरिक जांच परीक्षण (पीएसटी) का काम शुरू होगा।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर अभ्यर्थियों से पीएसटी को लेकर सुझाव मांगे हैं। भर्ती एजेंसी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि पीएसटी का आयोजन एक ही पाली में कराया जाएगा।

इसके लिए सुबह या शाम की पाली के लिए दो विकल्प रखे गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से उनकी पसंद जानने के लिए आनलाइन फार्म जारी किया गया है। अभ्यर्थी दोनों विकल्पों में से किसी एक के पक्ष में अपनी राय दे सकते हैं।

सुबह की शिफ्ट पांच से नौ बजे तक और शाम की शिफ्ट शाम पांच से रात दस बजे तक आयोजित करने की योजना है। अभ्यर्थियों को निर्धारित गूगल फार्म के माध्यम से सुझाव भेजना होगा कि पीएसटी सुबह कराया जाए या शाम को।

सुझावों के आधार पर पीएसटी का अंतिम समय तय किया जा सकता है। सुबह और शाम को दिन की अपेक्षा कम तापमान रहने के कारण फिजिकल टेस्ट के आयोजन में सुविधा होगी।

2