रवि किशन और रीवा किशन पहली बार साथ रियलिटी शो में नजर आएंगे

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया में धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. लेकिन इस बार उनका सफर पहले से कहीं ज्यादा खास होने वाला है. वजह है उनकी सबसे बड़ी बेटी रीवा किशन, जो पहली बार अपने पिता के साथ किसी रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं. प्राइम वीडियो के नए हाई-वोल्टेज रियलिटी शो 'अलायंस इंडिया' में रवि किशन और रीवा किशन की जोड़ी हिस्सा लेने जा रही है. इस खबर के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. सोर्स की मानें तो रवि

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया में धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. लेकिन इस बार उनका सफर पहले से कहीं ज्यादा खास होने वाला है. वजह है उनकी सबसे बड़ी बेटी रीवा किशन, जो पहली बार अपने पिता के साथ किसी रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं.

प्राइम वीडियो के नए हाई-वोल्टेज रियलिटी शो 'अलायंस इंडिया' में रवि किशन और रीवा किशन की जोड़ी हिस्सा लेने जा रही है. इस खबर के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है.

सोर्स की मानें तो रवि और रीवा के बीच बेहद मजबूत बॉन्डिंग है और दोनों लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करना चाहते थे. ऐसे में 'अलायंस इंडिया' उनके लिए एकदम परफेक्ट मौका बनकर सामने आया है.

अब रिश्ते की होगी असली परीक्षा!
इस शो की खास बात ये है कि यहां सिर्फ टास्क जीतना ही काफी नहीं होगा. रिश्तों, भरोसे और गठजोड़ की भी कड़ी परीक्षा होगी. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रवि किशन एक प्रोटेक्टिव पिता बनकर बेटी का साथ देंगे या फिर गेम जीतने के लिए

एक सख्त प्रतियोगी की भूमिका निभाएंगे?
जहां रवि किशन को रियलिटी शोज का अच्छा-खासा अनुभव है, वहीं रीवा शो में नई एनर्जी और नजरिया लेकर आएंगी. यही वजह है कि इस पिता-बेटी की जोड़ी को शो के सबसे दिलचस्प कंटेस्टेंट्स में गिना जा रहा है.

क्या करती हैं रवि किशन की बेटी?
29 साल की रीवा किशन ने साल 2020 में फिल्म सब कुशल मंगल से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना भी नजर आए थे. हालांकि इसके अलावा वो और किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं. रीवा ने नसीरुद्दीन शाह के एक्टिंग प्लेग्रुप और अमेरिका के एक्टिंग कॉर्प्स इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की पढ़ाई की है.

वो कई बार पिता के साथ फिल्म इवेंट्स पर दिखाई दी हैं. वहीं रवि किशन इन दिनों अपनी हालिया सफलता का आनंद ले रहे हैं और जल्द ही फिल्म धमाल 4 में दिखाई देंगे.

क्या है 'अलायंस इंडिया' का खेल?
प्राइम वीडियो ने हाल ही में 'अलायंस इंडिया' का ऐलान किया है. शो को एक्टर कुणाल खेमू होस्ट करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी स्टार कुशाल टंडन और बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं.

प्राइम वीडियो का पिछला रियलिटी शो द ट्रेटर्स इंडिया भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा था. अब मेकर्स को उम्मीद है कि 'अलायंस इंडिया' उससे भी बड़ा धमाका करेगा. ये छह हफ्तों तक चलने वाला शो 26 जून से शुरू होगा और रोजाना दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि रवि किशन और रीवा किशन की जोड़ी इस भरोसे और दिमाग के खेल में कितना लंबा सफर तय कर पाती है.

2